मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बुलंदशहर-मेरठ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बुलंदशहर से केदारनाथ जा रही स्कॉर्पियो 'खड़े' ट्रक में घुसी, 5 लोगों की मौत, 6 घायल

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में थाना गुलावठी क्षेत्रांतर्गत बुलंदशहर-मेरठ हाईवे पर आज प्रातः भीषण सड़क हादसा हो गया है। आज प्रातः बुलंदशहर-मेरठ हाईवे पर कार खड़े ट्रक से टकरा गयी। इस हादसे…

बुलंदशहर-मेरठ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बुलंदशहर से केदारनाथ जा रही स्कॉर्पियो 'खड़े' ट्रक में घुसी, 5 लोगों की मौत, 6 घायल
बुलंदशहर-मेरठ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बुलंदशहर से केदारनाथ जा रही स्कॉर्पियो 'खड़े' ट्रक में घुसी, 5 लोगों की मौत, 6 घायल | फ़ोटो: TVL News

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में थाना गुलावठी क्षेत्रांतर्गत बुलंदशहर-मेरठ हाईवे पर आज प्रातः भीषण सड़क हादसा हो गया है। आज प्रातः बुलंदशहर-मेरठ हाईवे पर कार खड़े ट्रक से टकरा गयी। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गयी जबकि 6 लोग घायल हो गए।| मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।



 उत्तर प्रदेश पुलिस का कहना है कि बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र में एक कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने से 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मृत्यु हो गई।



सुबह 5:00 बजे बुलंदशहर से केदारनाथ जा रही स्कॉर्पियो बुलंदशहर-मेरठ हाईवे पर सड़क किनारे खराब ट्रक में घुसने से 02 बच्चे, 01 महिला व 02 पुरुष, पांच मृत व 06 घायल हो गए|  जिलाधिकारी व पुलिस उपमहानिरीक्षकावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तीन घायलों को इलाज हेतु मेरठ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है| घायल पथम दृष्टया खतरे के बाहर है।



हादसे में मृत लोगों में हार्दिक माहोर (6) पुत्र हरेंद्र सिंह, वंश (5) पुत्र हरेंद्र सिंह, पारस (22) पुत्र ओम प्रकाश, शालू (22) पुत्री उमेश कुमार, निवासी देवीपुरा बुलंदशहर और हिमांशु अग्रवाल (25) पुत्र नीरज शामिल हैं।



हादसे में घायलों में जसवंत सिंह पुत्र राजपाल सिंह निवासी काहिरा थाना कोतवाली देहात, दामिनी पुत्र ओम प्रकाश सिंह मोहल्ला कटरा फिरोजाबाद, सिन्की पुत्री ओमप्रकाश सिंह, रिंकी पत्नी हरेंद्र सिंह, हरेंद्र पुत्र रोशन लाल देवी, बेबी पुत्र रोशन लाल निवासी देवीपुरा बुलंदशहर शामिल हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।