मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

5G Spectrum Auction: 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी पूरी, 1.50 लाख करोड़ रुपये की लगी बोली, जियो रही अव्वल

नई दिल्ली: 5G spectrum Auction: 5जी स्पेक्ट्रम की निलामी की प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई| 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी के 40वें दौर के बाद भारत सरकार को 1,50,173 करोड़ रुपये की बोलियां मिली हैं| सोमवार…

5G Spectrum Auction: 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी पूरी, 1.50 लाख करोड़ रुपये की लगी बोली, जियो रही अव्वल
5G Spectrum Auction: 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी पूरी, 1.50 लाख करोड़ रुपये की लगी बोली, जियो रही अव्वल | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: 5G spectrum Auction: 5जी स्पेक्ट्रम की निलामी की प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई| 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी के 40वें दौर के बाद भारत सरकार को 1,50,173 करोड़ रुपये की बोलियां मिली हैं| सोमवार को 5-जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के 7वें दिन अब तक कुल 40 राउंड हो चुके हैं। टेलीकॉम कंपनियों ने 1.50 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगाई है।



केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा,'5-जी स्पेक्ट्रम की नीलामी बहुत अच्छे से सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिसमें कुल बोली 1,50,173 करोड़ रुपये की लगाई गई। 72,098 मेगाहर्ट्ज़ में से 51,236 मेगाहर्ट्ज़ की बिकवाली हुई| 



वैष्णव ने कहा,''अडानी डेटा नेटवर्क लिमिटेड ने 400 मेगाहर्ट्ज़ लिया है, मिलीमीटर-वेव में। भारती एयरटेल ने 19,867 मेगाहर्ट्ज़ (900 MHz, 1800 MHz, 2100 MHz, 3300 MHz & 26 GHz में) लिया है|



रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड ने 24,740 मेगाहर्ट्ज़ (700 MHz, 800 MHz, 1800 MHz, 3300 MHz & 26 GHz में) लिया है। वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने 6228 मेगाहर्टज़ (1800 MHz, 2100 MHz, 2500 MHz, 3300 MHz & 26 GHz में) लिया है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।