नई दिल्ली: शिवसेना के सांसद संजय राउत की गिरफ्तारी पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,''केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ जो बोलेगा उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई होगी। ED का पिछले 8 साल का ट्रैक रिकॉर्ड निकालकर देखेंगे तो सिर्फ विपक्ष के नेताओं को टारगेट किया गया है। ED राजनीतिक उद्देश्य के लिए काम कर रही है|
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,''भाजपा शासित राज्य, नेता या उनसे जुड़े संगठन हों, वहां वे (ED) कार्रवाई नहीं करती। इसमें (संजय राउत मामले में) कार्रवाई होनी चाहिए, हम उसका बचाव नहीं कर रहे हैं लेकिन सिर्फ विपक्षी दल के नेताओं को टारगेट किया जाए इसका हम विरोध करते हैं|
कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय राउत को 4 अगस्त तक ED की हिरासत में भेजा
बता दे कि,'पात्रा चॉल भूमि घोटाले मामले में गिरफ्तार शिवसेना के सांसद संजय राउत को कोर्ट ने सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार दिन की कस्टडी में भेजा है| कथित पात्रा चॉल भूमि घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिवसेना नेता संजय राउत को हिरासत में लेकर घंटों पूछताछ के बाद रविवार आधी रा?? उन्हें गिरफ्तार कर लिया था|