नई दिल्ली: देश में पेट्रोल-डीजल के साथ ही CNG की कीमतों में भी इजाफा हो रहा है। आज फिर एक बार सीएनजी की कीमतें बढ़ा दी गई हैं| बीते 3 दिनों से लगातार सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी जारी है। कल के मुकाबले दिल्ली में आज CNG की कीमतों में ढाई रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिल्ली में आज CNG 69.11 रुपए प्रति किलो मिल रहा है।
वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 71.67 रुपए प्रति किलो CNG मिल रहा है। दिल्ली में इंद्रप्रस्थ गैस लिमटेड (IGL) की तरफ से पिछले कुछ दिनों में CNG की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में 4 दिनों में ही CNG कीमत में 7.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली में CNG की कीमत 2.5 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ाकर 69.11 रुपए प्रति किलोग्राम कर दी है। गाज़ियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में CNG की कीमत 71.67 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है। गुरुग्राम में कीमत 77.44 रुपये प्रति किलोग्राम की गई है।
दिल्ली में CNG की कीमत- 1 अप्रैल- ₹60.81/Kg
2 अप्रैल- ₹61.61/Kg
4 अप्रैल- ₹64.11/Kg
6 अप्रैल- ₹66.61/Kg
7 अप्रैल- ₹69.11/Kg
प्रमुख शहरों में CNG का भाव
दिल्ली – 69.11 रुपए प्रति किलो
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद – 71.67 रुपए प्रति किलो
मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली – 76.34 रुपए प्रति किलो
गुरुग्राम– 77.44 रुपए प्रति किलो
रेवाड़ी – 79.57 रुपए प्रति किलो
करनाल, कैथल – 77.77 रुपए प्रति किलो
कानपुर – 80.90 रुपए प्रति किलो
अजमेर, पाली – Rs.79.38 रुपए प्रति किलो