LPG Cylinder Price Hike: मंगलवार की सुबह आम लोगों के लिए झटका देने वाला रहा| मंगलवार को मोदी सरकार ने लोगों को दोहरा झटका दिया। एक तरफ पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए तो वहीं दूसरी ओर घरेलू रसोई गैस सिलेंडर को 50 रुपये महंगा कर दिया। सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80-86 पैसे की बढ़ोतरी के बाद रसोई गैस की कीमतों में भी 50 रुपये की वृद्धि कर दी गई है। यानी कि 14.2 kg सिलेंडर के लिए दिल्ली में 949.50 रुपये भुगतान करने होंगे।
सूत्रों ने जानकारी दी कि ,''14.2 किलोग्राम घरेलू रसोई गैस एलपीजी की कीमत में प्रति सिलेंडर 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई। इसके साथ ही दिल्ली में आज से कीमत 949.50 रुपये होगी|
दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में मंगलवार से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी होने से अब नई कीमतें लागू हो गई हैं। दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलोग्राम के LGP सिलेंडर की कीमत 949.50 रुपये हो गई है। वहीं, कोलकाता में LGP सिलेंडर 976 रुपये का हो गया है। इसके अलावा चेन्नई में 965.50 रुपये और लखनऊ में 987.50 रुपये का हो गया है।
137 दिनों बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि कर दी गई है| पांच राज्यों के चुनावों के कारण 137 दिनों से स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम मंगलवार को 80-86 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। मंगलवार, 22 मार्च 2022 सुबह से डीजल के दामों में 76 से 86 पैसे की बढोतरी हुई है। तो वहीं पेट्रोल के दामों में 76 से 84 पैसों की बढ़ोतरी हुई है।