मुख्य सामग्री पर जाएँ
28 सितंबर 2026

पाकिस्तान के सिंध में बीच सड़क पर शख़्स ने 18 वर्षीय हिंदू लड़की की गोली मारकर की हत्या, अपहरण की कोशिश कर रहा था आरोपी

नई दिल्ली: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सोमवार को एक हिंदू लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपहरण के असफल प्रयास के दौरान रोही, सुक्कुर में एक 18 वर्षीय हिंदू लड़की पूजा ओड की गोली मारकर हत्या कर…

पाकिस्तान के सिंध में बीच सड़क पर शख़्स ने 18 वर्षीय हिंदू लड़की की गोली मारकर की हत्या, अपहरण की कोशिश कर रहा था आरोपी
पाकिस्तान के सिंध में बीच सड़क पर शख़्स ने 18 वर्षीय हिंदू लड़की की गोली मारकर की हत्या, अपहरण की कोशिश कर रहा था आरोपी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सोमवार को एक हिंदू लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपहरण के असफल प्रयास के दौरान रोही, सुक्कुर में एक 18 वर्षीय हिंदू लड़की पूजा ओड की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों का विरोध करने के बाद लड़की को बीच सड़क पर गोली मार दी गई| 



पाकिस्तान मीडिया ने जानकारी दी कि,' पूजा ओड की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सुक्कुर के रोही इलाके की है। बेखौफ बदमाश ने बीच चौराहे पर ही पूजा के अपहरण की कोशिश की थी, पूजा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे गोली मार दी|



सुक्कुर जिले के SP ने बताया कि पूजा की हत्या के मुख्य आरोपी वाहिद बख्श लशारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लशारी के पास से हथियार भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।



पाकिस्तान की पत्रकार नायला इनायत ने ट्वीट कर लिखा,''पवित्र भूमि में जहां हर दिन हिंदू, ईसाई बेटियों का अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन और शादी की जाती है।और पाकिस्तान ये सब तमाशबीन बनकर देखता रहता है। सिंध के सुक्कुर में अपहरण, धर्मांतरण का विरोध करने पर वाहिद लशारी द्वारा 18 वर्षीय पूजा कुमारी ओढ़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई।



पूजा के पिता ने इंडिपेंडेंट उर्दू को बताया कि सिंध में हिंदू लड़कियों के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के कई मामले सामने आए हैं, लेकिन इन मामलों में कहा जाता है कि हिंदू लड़कियों ने अपनी इच्छा से इस्लाम धर्म अपना लिया है। मेरी बेटी ने शादी और धर्म परिवर्तन से इनकार किया, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।



पूजा के पिता ने कहा- आरोपी पिछले कई महीनों से मेरी बेटी को परेशान कर रहा था। वह कई बार जबरदस्ती घर में भी घुसा। मैंने सुक्कुर पुलिस से सुरक्षा की भी मांग की लेकिन पुलिस ने सुरक्षा नहीं दी। घटना के बाद परिजनों ने शव को नेशनल हाइवे पर रख विरोध प्रदर्शन भी किया। जिस वजह से हाइवे करीब 2 घंटे तक जाम रहा।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 27 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।