मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

चुनाव के बाद महंगे दिन: आज फिर लगी पेट्रोल- डीज़ल के दामों में आग

नई दिल्ली: आज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल-डीजल के दाम बुधवार को 9 दिन में 8वीं बार बढ़े। बुधवार को पेट्रोल के दाम 76 से 85 पैसे तक बढ़े हैं तो डीजल के दाम भी 67 से 75 पैसे…

चुनाव के बाद महंगे दिन: आज फिर लगी पेट्रोल- डीज़ल के दामों में आग
चुनाव के बाद महंगे दिन: आज फिर लगी पेट्रोल- डीज़ल के दामों में आग | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: आज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल-डीजल के दाम बुधवार को 9 दिन में 8वीं बार बढ़े। बुधवार को पेट्रोल के दाम 76 से 85 पैसे तक बढ़े हैं तो डीजल के दाम भी 67 से 75 पैसे तक बढ़े हैं। दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 80 पैसे और डीजल के दाम में भी 80 पैसे बढ़े हैं।



दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत आज क्रमश: 101.01 रुपए प्रति लीटर और 92.27 रुपए प्रति लीटर (80 -80 पैसे की वृद्धि) है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रति लीटर 115.88 रुपए और 100.10 रुपए (क्रमशः 84 पैसे और 85 पैसे की वृद्धि) है।



चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 106.69 रुपए (75 पैसे की वृद्धि) और डीजल की कीमत 96.76 रुपए (76 पैसे की वृद्धि) और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 110.52 रुपए (84 पैसे की वृद्धि) और डीजल की कीमत 95.42 रुपए (80 पैसे की वृद्धि) है।



-दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 80 पैसे और डीजल के दाम में भी 80 पैसे बढ़े हैं।

-मुंबई में पेट्रोल के दाम में 84 पैसे और डीजल के दाम में 85 पैसे बढ़े हैं। 

-कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 84 पैसे, डीजल के दाम में 80 पैसे बढ़े हैं। 

-चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 75 पैसे, डीजल के दाम में 76 पैसे बढ़े हैं।



बता दें कि पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से इन दोनों ईंधन के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की गई थी।  उपचुनाव के बाद 4 नवंबर 2021 को केंद्र ने पेट्रोल पर 5 रु./ली. टैक्स घटाकर जो राहत दी थी, उसका असर अब खत्म हो चुका है, क्योंकि 9 दिन में पेट्रोल 5.60 रु. महंगा हो गया है। अक्टूबर 2021 में 13 राज्यों की 29 विधानसभा और 3 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव में भाजपा को उम्मीद के अनुसार नतीजे नहीं मिले थे। उसके बाद पेट्रोल पर 5 रुपए टैक्स घटा था। 



फ़रवरी-मार्च में UP समेत 5 राज्यों में चुनाव हुए। 10 मार्च को आए चुनावी नतीजे भाजपा के लिए अच्छे रहे। इसके 12 दिन बाद दाम बढ़ने शुरू हो गए, जबकि कच्चे तेल के दाम घट रहे हैं। मंगलवार को कच्चा तेल 6.79% गिरावट के साथ 104.84 डॉलर/बैरल रहा। यह उच्चतम स्तर से 31% कम है।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।