मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

श्रीनगर एनकाउंटर में LeT/TRF के दो आतंकी ढेर: एक पहले पत्रकार था, दूसरा 'सी' श्रेणी का आतंकवादी

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। श्रीनगर में हुए एनकाउंटर में लश्कर ए तैयबा और टीआरएफ के 2 लोकल आतंकी मारे गए हैं। ये दोनों आतंकी सिविलियन्स की हत्या सम…

श्रीनगर एनकाउंटर में LeT/TRF के दो आतंकी ढेर: एक पहले पत्रकार था, दूसरा 'सी' श्रेणी का आतंकवादी
श्रीनगर एनकाउंटर में LeT/TRF के दो आतंकी ढेर: एक पहले पत्रकार था, दूसरा 'सी' श्रेणी का आतंकवादी | फ़ोटो: TVL News

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। श्रीनगर में हुए एनकाउंटर में लश्कर ए तैयबा और टीआरएफ के 2 लोकल आतंकी मारे गए हैं। ये दोनों आतंकी सिविलियन्स की हत्या समेत कई अपराधों में शामिल थे। श्रीनगर के रैनावारी इलाके में मंगलवार रात सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। श्रीनगर एनकाउंटर में LeT/TRF(लश्कर-ए-तैयबा/ आतंकी संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट')  के दो स्थानीय आतंकवादी मारे गए हैं। हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है| 



एनकाउंटर में मारा गया आतंकवादी (रईस अहमद भट) पहले एक पत्रकार था और अनंतनाग में ऑनलाइन न्यूज पोर्टल 'वैलीन्यूज सर्विस' चला रहा था। उसके खिलाफ आतंकी अपराधों के लिए पहले से ही दो FIR दर्ज हैं| श्रीनगर मुठभेड़ में मारे गए दूसरे आतंकवादी की पहचान बिजबेहरा के हिलाल आह राह के रूप में हुई है, वो 'सी' श्रेणी का आतंकवादी है|



 कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया ,''श्रीनगर मुठभेड़ में LeT/TRF के दो स्थानीय आतंकवादी मारे गए हैं। दोनों नागरिक हत्याओं सहित कई हालिया आतंकी अपराधों में शामिल थे| 



कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया ,'''कल, मंगलवार शाम को श्रीनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि रैनावारी इलाके में 2 आतंकवादी छुपे हुए हैं, घेराबंदी की गई। अंदर से फायरिंग हुई जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए। दोनों लश्कर-ए-तैयबा के स्थानीय आतंकवादी हैं|



रईस अहमद भट्ट पहले एक पत्रकार था और अनंतनाग में एक ऑनलाइन न्यूज पोर्टल  'ValleyNews Service' चला रहा था। वह साल 2021 में आतंकियों के प्रभाव में आया। उसके खिलाफ पहले से आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से 2 एफआईआर रजिस्टर्ड थीं।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।