मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

PNG Price Hike: घरेलू गैस ने आम लोगों को दिया बड़ा झटका, बढ़ गए पीएनजी के दाम

नई दिल्ली: आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। बुधवार आधी रात को पीएनजी की कीमतें बढ़ा दी गई हैं| खाना पकाने में उपयोग होने वाली PNG यानी पाइप्ड नेचुरल गैस की कीमत में प्रति एससीएम 4.25 रुपये का…

PNG Price Hike: घरेलू गैस ने आम लोगों को दिया बड़ा झटका, बढ़ गए पीएनजी के दाम
PNG Price Hike: घरेलू गैस ने आम लोगों को दिया बड़ा झटका, बढ़ गए पीएनजी के दाम | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। बुधवार आधी रात को पीएनजी की कीमतें बढ़ा दी गई हैं| खाना पकाने में उपयोग होने वाली PNG यानी पाइप्ड नेचुरल गैस की कीमत में प्रति एससीएम 4.25 रुपये का इजाफा हुआ है। बुधवार रात 4.25 रुपये प्रति एससीएम की बढ़ोत्तरी के साथ अब दिल्ली में पीएनजी की कीमत 45.86 रुपये प्रति एससीएम हो गई है जबकि नोएडा और गाजियाबाद में 45.96 रुपये प्रति एससीएम हो गई है।



इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने बताया,''इनपुट गैस की लागत में आंशिक रूप से बढ़ोतरी को कवर करने के लिए घरेलू PNG की कीमत में 14 अप्रैल से 4.25 रुपये प्रति एससीएम की वृद्धि की गई है। दिल्ली में कीमत 45.86 रुपये प्रति एससीएम होगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में कीमत 45.96 रुपये/एससीएम होगी|




महाराष्ट्र में मंगलवार से बढ़ गईं कीमतें

इससे पहले महाराष्ट्र में मंगलवार को महाराष्ट्र में पीएनजी और सीएनजी के दाम बढ़े थे। यहां सीएनजी के खुदरा भाव (CNG Price in Maharashtra) मंगलवार को पांच रुपये प्रति किलो और पीएनजी के दाम (PNG Price in Maharashtra) 4.50 रुपये प्रति घन मीटर बढ़ा दिए गए थे। महाराष्ट्र गैस लिमिटेड (Maharashtra Gas Limited) ने सीएनजी एवं पीएनजी के दामों में वृद्धि की घोषणा करते हुए कहा कि लागत काफी बढ़ने से ईंधनों के दाम में वृद्धि करनी पड़ी। बढ़ी हुई दरें मंगलवार आधी रात से लागू हो गई हैं। पिछले एक हफ्ते में इनके दाम में हुई यह दूसरी वृद्धि है। इसके पहले छह अप्रैल को सीएनजी के दाम सात रुपये प्रति किलो और पीएनजी के दाम पांच रुपये प्रति घन मीटर बढ़ाए गए थे।



मुंबई में एक हफ्ते में दो बार बढ़े दाम

महाराष्ट्र में एक हफ्ते में ही सीएनजी के दाम 12 रुपये प्रति किलो और पीएनजी के दाम 9.5 रुपये प्रति घन मीटर तक बढ़ गए हैं। मुंबई में सीएनजी अब 72 रुपये प्रति किलो और रसोई घरों में इस्तेमाल होने वाली पीएनजी 45.50 रुपये प्रति घन मीटर हो गई है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।