मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

संत शिरोमणि महर्षि रविदास और वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मत्था टेका और श्रम दान कर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी ने शुरू किया आज का जनसंपर्क

लखनऊ: लखनऊ पूर्वी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी ने आज अपना जनसंपर्क अभियान संत शिरोमणि महर्षि रविदास के चाँदगंज स्थित मंदिर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मत्था टेका और श्रम दान कर जनस…

संत शिरोमणि महर्षि रविदास और वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मत्था टेका और श्रम दान कर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी ने शुरू किया आज का जनसंपर्क
संत शिरोमणि महर्षि रविदास और वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मत्था टेका और श्रम दान कर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी ने शुरू किया आज का जनसंपर्क | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: लखनऊ पूर्वी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी ने आज अपना जनसंपर्क अभियान  संत शिरोमणि महर्षि रविदास के चाँदगंज स्थित मंदिर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मत्था टेका और श्रम दान कर जनसंपर्क की शुरुआत की। इसके तुरंत बाद वो लवकुश नगर स्थित वाल्मीकि मंदिर पहुँचे और वहाँ महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रम दान किया। और लवकुश नगर मीना मार्केट और आसपास के क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया और वोट मांगने की अपील की।


इस दौरान उन्होंने लवकुश नगर में कहा कि वह पिछडो दलितों और वंचितों के हकों को महफूज़ रखने के लिए संघर्ष करने के सदैव तत्पर रहेंगे।  कांग्रेस पूर्वी प्रत्याशी  मनोज तिवारी  ने कहा कि झाड़ू लगाना स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है। और हम कांग्रेसी श्रम की महत्ता को हमेशा सर्वोपरि मानते है। दोनो संतो ने अपने जीवनकाल में समाज के निचले पायदान पर बैठे व्यक्तियों का मनोबल बढ़ाया और प्रेम सद्भाव और समता समानता का पाठ समाज को दिया।



अपने तूफानी दौरे के तहत इसके बाद वो अबरार नगर शिवानी विहार कॉलोनी पहुँचे और समर्थकों के साथ घर घर जाकर वोट मंगा। इसके बाद मनोज तिवारी चाँदन गॉंव स्थित जरहरहा सुग्गामौउ आदि क्षेत्रों का दौरा किये।


2 बजे के आस पर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी अपने समर्थकों के साथ इंदिरा नगर स्थित सहारा ट्रेड सेंटर पहुँचे जहाँ  बिक्रीकर बार एसोसिएसन ने विनीत चंद्रा की अध्यक्षता में एक मीटिंग आयोजित मनोज तिवारी के समर्थन में बुलाई थी। इस मीटिंग में लगभग 150 वकील उपस्थित रहे जिन्होंने सर्वसहमति से मनोज तिवारी को जिताने के लिए कमर कसने की बात कही।



इस बैठक के तुरंत बाद उनका काफिला हुसड़िया गांव पहुंचा जहां मनोज तिवारी ने बुजुर्गों के पैर छू कर आशीर्वाद मंगा और वोट देने की अपील की।  रात का जनसंपर्क अभियान निशातगंज 7ओ गालियां पेपर मिल कॉलोनी बलदा रोड न्यू हैदराबाद में चला।


इस दौरान मनोज तिवारी ने जनसंपर्क अभियान में कहा कि मौजूदा विधायक की गैरमौजूदगी उनके हक में काम कर रही है कांग्रेस महासचिव व प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी का नारा अपील लड़की हूं लड़ सकती हूं उनके चुनाव कैंपेन में कैटलिस्ट की भूमिका अदा कर रहा है। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि वह क्षेत्र के विकास के लिए और समस्याओं को दूर करने के लिए 24 घंटा 300 दिन जनता के बीच में उपलब्ध रहेंगे इसके साथ साथ वह एक ऐसा मैकेनिज्म डिवेलप करेंगे जिसके तहत समस्याओं का तुरंत निवारण किया जाएगा।


उन्होंने लोगो से जनसंपर्क के दौरान कहा कि विधायक बनते ही वो प्रदेश 100 से ज्यादा ब्राह्मण हत्याओं और हिरासत में हुई हत्याओं व उत्पीड़न की सीबीआई से जांच करवाएंगे और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाने का काम करेंगे ।


इससे पूर्व लखनऊ पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के  कार्यालय के कंट्रोल रूम प्रभारी  अजय कुमार सिंह "अज्जू" के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा के लिए शांति की प्रार्थना की, उन्होंने कहा कि  ईश्वर उनकी  पवित्र आत्मा को अपनी श्री चरणों में स्थान दें मेरी तरफ से भावभीनी श्रद्धांजलि।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।