मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

चाईबासा: बॉयफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी युवती, परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला, कुएं में फेंक दिया शव

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई युवती की बलात्कार के बाद हत्या की घटना का पुलिस टीम ने खुलासा कर दिया है|पिता और दो भाई ही निकले युवती के हत्यारे। पुलिस जांच क…

चाईबासा: बॉयफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी युवती, परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला, कुएं में फेंक दिया शव
चाईबासा: बॉयफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी युवती, परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला, कुएं में फेंक दिया शव | फ़ोटो: TVL News

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई युवती की बलात्कार के बाद हत्या की घटना का पुलिस टीम ने खुलासा कर दिया है|पिता और दो भाई ही निकले युवती के हत्यारे। पुलिस जांच को गुमराह करने के उद्देश्य से पिता ने झूठा मामला (रेप और मर्डर का) दर्ज कराया गया था।  पुलिस ने लड़की के पिता और दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है|


घटनाक्रम के मुताबिक, 9 फरवरी 2023 की रात में युवती अपने प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी| आवाज सुनकर दोनों भाई पिता को लेकर कमरे में पहुंचे | इस दौरान लड़की और उसके के बीच भाइयों कहासुनी हुई, जिसके बाद तीनों ने मिलकर लड़की की बुरी तरह पिटाई कर दी| जिससे लड़की की मौत हो गई| इसके बाद शव को गांव के बाहर कुएं में फेंक दिया|



12 फरवरी को परिजनों ने पुलिस को सूचना दी| 13 फरवरी को लड़की का शव कुएं में मिला। पुलिस ने लड़की के पिता मो. मुस्तफा अहमद की तहरीर पर रेप और मर्डर का मुकदमा दर्ज किया | जांच के क्रम में 20 फरवरी को पुलिस ने मुस्तफा अहमद को उसके 2 बेटों समेत गिरफ्तार कर लिया|



चाईबासा के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि,''हमे सूचना मिली थी कि एक 20 वर्षीय लड़की दिनांक 9 और 10 फरवरी की रात से गायब है। छानबीन में लड़की का फोन उसके घर से ही मिला। 13 फरवरी को एक कुएं से लड़की का शव बरामद किया गया। जांच में परिजनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है|



पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि,''9 की रात में मृतका अपने पुरूष मित्र से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी जो परिजनों को ठीक नहीं लगा। परिजनों ने मारपीट की, उसी क्रम में लड़की बेहोश हो गई। परिजनों को लगा कि उसकी मृत्यु हो गई है। लड़की के पिता मो. मुस्तफा अहमद सहित उनके 2 पुत्रों को गिरफ़्तार किया गया है|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।