मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: बारात से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 14 की मौत; मुआवजे का एलान

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है| चंपावत जिले के डांडा क्षेत्र में सोमवार रात बारात से लौट रहा एक वाहन खाई में गिरा, जिसमें 11-14 बरातियों की मौत हो गई। चंपावत से करी…

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: बारात से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 14 की मौत; मुआवजे का एलान
उत्तराखंड में बड़ा हादसा: बारात से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 14 की मौत; मुआवजे का एलान | फ़ोटो: TVL News

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है| चंपावत जिले के डांडा क्षेत्र में सोमवार रात बारात से लौट रहा एक वाहन खाई में गिरा, जिसमें 11-14  बरातियों की मौत हो गई। चंपावत से करीब 65 किमी दूर एक स्थान पर एक परिवार में शादी थी। जहां ये सभी लोग शामिल होने गए थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी और पूर्व सीएम हरीश रावत ने दुख जताया है|  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए मारे गए लोगों के निकट परिजन के लिए आर्थिक मदद की ऐलान किया है|



सुखीडांग रीठा साहिब रोड के पास एक बारात से लौट रहा वाहन खाई में गिर गया| ये सभी लोग एक बारात में शामिल थे और शादी खत्म होने के बाद वापस लौट रहे थे| हादसे की सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची है। जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। खबरों के मुताबिक, वाहन में 16 लोग सवार थे,  जिसमें में से 12  लोगों की मौत हो गई है। वही इस हादसे में 2 गंभीर रुप से घायल है।



मिली जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के लगभग वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के बेटे मनोज सिंह की शादी में शामिल होने सभी गए थे। ज्यादातर मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं।



चंपावत SP देवेंद्र पिंचा ने बताया,''एक शादी से लौटकर कुछ लोग टनकपुर से गाड़ी से वापस आ रहे थे। यह गाड़ी 200-250 मीटर गहरी खाई में गिरी जिसमें 14 लोगों की मृत्यु हुई है। गाड़ी में 16 लोग सवार थे। हमने अब तक 13 शव निकाले हैं और 2 घायलों को अस्पताल भेजा है|



इस हादसे पर शोक जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''उत्तराखंड के चंपावत में हुई दुर्घटना हृदयविदारक है| इसमें जिन लोगों की मृत्यु हुई है, मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है|



प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया,''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में एक दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की|



हादसे पर CM पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया| साथ ही सीएम धामी मृतक लोगों की आत्मा की शांति की प्रार्थना, कहा... बहुत दुखद घटना हुई है। प्रशासन की टीम लगी हुई है, हम लगातार संपर्क में हैं कि पोस्टमॉर्टम कराकर जल्दी से जल्दी शव उनके परिवार को दिया जाए। जरूरी कार्रवाई की जा रही है|



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घटना पर दुख जताया है और कहा कि उत्तराखंड सड़क दुर्घटना बहुत दुखद है। मृतकों के परिवारजनों को मेरी शोक संवेदनाएँ। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।



सूखीढांग-डांडा-मीनार सड़क पर हुई दुर्घटना के 11 मृतक 

लक्ष्मण सिंह 61 पुत्र ध्यान सिंह, केदार सिंह 62 पुत्र दान सिंह, ईश्वर सिंह 40 पुत्र फतेह सिंह, उमेद सिंह 48 पुत्र गणेश सिंह, हयात सिंह 37 पुत्र दिवान सिंह, पुष्पा देवी 50 पत्नी शेर सिंह (सभी ककनई गांव) पुनी देवी 55 पत्नी नारायण सिंह, भगवती देवी 45 पत्नी होशियार सिंह (दोनों हल्द्वानी), बसंती देवी 35 (चंपावत), श्याम लाल 50 पुत्र दनी राम और विजय लाल 48 पुत्र ईश्वरी राम (दोनों डांडा)।



उत्तराखंड के चंपावत में हुए सड़क हादसे में कई लोगों के हताहत होने की ख़बर सुनकर बहुत व्यथा हुई। दुःख की इस घड़ी में, शोक संतप्त परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। - रामनाथ कोविंद,  राष्ट्रपति



उत्तराखंड के चंपावत जिले में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। दुःख की इस घड़ी मेरी संवेदनाएं इस भीषण हादसे में जान गवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें। स्थानीय प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।- अमित शाह, गृहमंत्री



जिला चंपावत के सूखीढांग-डांडामीनार में सड़क दुर्घटना में देर रात एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से 14 लोगों की आकस्मिक मृत्यु का हृदय विदारक समाचार सुनकर मुझे बड़ा आघात लगा। मैं, मृतकों के परिजनों तक अपनी शोक संवेदनाएं संप्रेषित करता हूं। - हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।