मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 सितंबर 2026

हिमाचल प्रदेश: ऊना में अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 6 मजदूरों की मौत; 15 झुलसे

ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक पटाखा फैक्ट्री (Firecrackers Factory) में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ है| हिमाचल प्रदेश के उना के बथू औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कम से…

हिमाचल प्रदेश: ऊना में अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 6 मजदूरों की मौत; 15 झुलसे
हिमाचल प्रदेश: ऊना में अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 6 मजदूरों की मौत; 15 झुलसे | फ़ोटो: TVL News

ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक पटाखा फैक्ट्री (Firecrackers Factory) में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ है| हिमाचल प्रदेश के उना के बथू औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कम से कम 6 श्रमिकों की मौत हो गई और 15 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं, उन्हें उना के एक अस्पताल में लाया गया। फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिसकर्मियों का दल राहत और बचाव कार्य में जुटा है|




चश्मदीदों के मुताबिक, धमाका इतना जबरदस्त और भयानक था कि आस-पास की फैक्ट्रियों के शीशे टूट गए|  जानकारी के मुताबिक मृतकों में 6 महिलाएं हैं और सभी उसी पटाखा फैक्ट्री में काम करती थीं| अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद आग लगने से 6 महिलाएं जिंदा जल गईं।  सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की स्थिति गंभीर है| 



ये हादसा ठालीवाल इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में हुआ है| । मंगलवार सुबह हुए हादसे के समय 25 से ज्यादा कर्मी फैक्टरी में काम कर रहे थे। अचानक धमाके के बाद आग लगने के बाद कुछ लोग तो बाहर निकलने में कामयाब रहे, पर 20 लोग आग की चपेट में आ गए। अचानक आग लगने से छह महिलाओं को संभलने का मौका भी नहीं मिल पाया और वे सभी जिंदा जल गईं। वहीं कुछ लोग झुलस गए। इनमें से गंभीर रूप से घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं बाकी का सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है।




प्रशासनिक अधिकारी मौके पर कैम्प कर रहे हैं| आग पर काबू पा लिया गया है| DC ऊना के मुताबिक पुलिस जांच में जुट गई है। यदि सरकार आदेश देती है तो इस संवेदनशील मामले की मजिस्ट्रेट से जांच करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पटाखा फैक्ट्री किसकी अनुमति से चल रही थी, इसकी जानकारी उद्योग विभाग से भी मांगी गई है।




ऊना पटाखा फैक्ट्री विस्फोट पर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेष सचिव सुदेश कुमार मोकटा ने बताया,''यह फैक्ट्री अवैध तरह से तो नहीं चल रही थी इसकी जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान की जा रही है। 13 में से 7 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। यह हादसा हुआ कैसे इस मामले में जांच जारी है|



ऊना पटाखा फैक्ट्री विस्फोट पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा,''उना की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं, जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ टिप्पणी की जा सकती है। घायलों का इलाज चल रहा है|




हिमाचल प्रदेश में हुए फैक्ट्री हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे| PMO ने ट्वीट करते हुए लिखा, "हिमाचल प्रदेश के ऊना की एक फैक्ट्री में हुआ हादसा दुखद है। जिन लोगों को इसमें अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं हादसे में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं"




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।