मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

चंदौली में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग: 40 बीघा गेहूं की फसल जलकर स्वाहा, अखिलेश यादव ने जताया दुख, सरकार से नुकसान की भरपाई की मांग की

चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में चकिया कोतवाली के बरौझी व सिकंदरपुर गांव के सिवान में शुक्रवार की दोपहर में बिजली के शार्ट सर्किट से लगभग 40 बीघे गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। घटना से एक दर…

चंदौली में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग: 40 बीघा गेहूं की फसल जलकर स्वाहा, अखिलेश यादव ने जताया दुख, सरकार से नुकसान की भरपाई की मांग की
चंदौली में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग: 40 बीघा गेहूं की फसल जलकर स्वाहा, अखिलेश यादव ने जताया दुख, सरकार से नुकसान की भरपाई की मांग की | फ़ोटो: TVL News

चंदौली:  उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में चकिया कोतवाली के बरौझी व सिकंदरपुर गांव के सिवान में शुक्रवार की दोपहर में बिजली के शार्ट सर्किट से लगभग 40 बीघे गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। घटना से एक दर्जन से अधिक किसान प्रभावित हैं। अग्नि शमन दल व ग्रामीणों के अथक प्रयास से दो घण्टे बाद आग पर काबू पाया गया। नेता प्रतिपक्ष और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने टवीट कर चकिया में हुई आग लगने की घटना पर दुख जताया और सरकार से नुकसान की भरपाई की मांग की।



चंदौली जिले के थाना चकिया के बरौझी व सिकंदरपुर गांव में दोपहर ढाई बजे के लगभग अचानक खेतों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार में हवा के कारण शार्ट सर्किट होने लगी। इससे निकली चिंगारी ने खेतों में लगभग सूख चुकी गेहूं की फसल को जलाना आरंभ कर दिया। देखते ही देखते पूरा सिवान आग की लपटों से घिर गया। यह देख किसानो में चीख पुकार मच गई। किसानों ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचित कर दिया।



फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणो के सहयोग से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक एक दर्जन से ऊपर किसानों की फसल जलकर राख हो चुकी थी। राजस्व विभाग की टीम के साथ लेखपाल ने जली फसल का आकलन किया। मनोज यादव, पन्ना पाल, भोला मौर्या, झनाटू, अवनीश पटेल, संजय पटेल, अमर सिंह, राममोहन सोनकर सहित दर्जनो किसानो की फसल नष्ट हुई है। जिसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-akhilesh-yadav-says-such-achche-din-are-coming-under-bjp-rule-that-people-are-yearning-for-the-return-of-old-days


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंदौली जिले के चकिया थाने के खेतों में लगी आग को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने जनपद चंदौली के चकिया थाना क्षेत्र में खेत में आग लगने की घटना का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर किसानों की फसल के नुकसान का निरीक्षण कर यथोचित मुआवजा देने एवं आग लगने के कारण की जांच के निर्देश दिए हैं।


https://www.thevirallines.net/bengaluru-news-karnataka-bjps-karnataka-model-of-corruption-pay-40-commission-or-face-omission-says-rahul-gandhi


नेता प्रतिपक्ष और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने टवीट कर चकिया में हुई आग लगने की घटना पर दुख जताया और सरकार से नुकसान की भरपाई की मांग की। अखिलेश यादव ने टवीट कर कहा,''चंदौली के सिकंदरपुर गाँव, थाना चकिया में आग लगने की घटना अत्यंत दुःखद है। सरकार बताये कि इस दुर्घटना में हुए नुकसान की भरपाई आखिर कौन करेगा?



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।