मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

भाजपा राज में ऐसे ‘अच्छे दिन‘ आ रहे हैं कि लोग पुराने दिनों की वापसी के लिए तड़पने लगे हैं: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में बुलडोजर जनता को रौंदने में लग गया है। दिन पर दिन बढ़ रही महंगाई की मार। किसान आत्महत्या कर रहे ह…

भाजपा राज में ऐसे ‘अच्छे दिन‘ आ रहे हैं कि लोग पुराने दिनों की वापसी के लिए तड़पने लगे हैं: अखिलेश यादव
भाजपा राज में ऐसे ‘अच्छे दिन‘ आ रहे हैं कि लोग पुराने दिनों की वापसी के लिए तड़पने लगे हैं: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में बुलडोजर जनता को रौंदने में लग गया है। दिन पर दिन बढ़ रही महंगाई की मार। किसान आत्महत्या कर रहे है। सरकार इस सबसे बेफिक्र संवेदनहीन होकर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है। लोकतंत्र में सत्ता दल का जनता से ऐसा क्रूर व्यवहार अमानवीय है। 



अखिलेश यादव ने कहा कि,''भाजपा राज में ऐसे ‘अच्छे दिन‘ आ रहे हैं कि लोग पुराने दिनों की वापसी के लिए तड़पने लगे हैं। पेट्रोल-डीजल की रोज बढ़ रही कीमतों से लोग परेशान हो रहे थे कि आज से टोल-टैक्स भी महंगा हो गया है। राजमार्गों पर सफर में 10 से 15 फीसदी तक वृद्धि होने जा रही है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर मुफ्त सफर खत्म हो गया है। सीएनजी-पीएनजी गैस के दाम आठ साल में सबसे ज्यादा दोगुने से अधिक बढ़ा दिए गए हैं। 



रसोई गैस के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि से घरेलू अर्थव्यवस्था बिगड़ रही है। अब कामर्शियल एलपीजी गैससिलेण्डर एक झटके में 250 रूपये महंगा हो गया है। बाजार में इसकी कीमत 2253 रूपए हो गई है। महंगाई कम करने के दावों का हश्र यह है कि हर रोज इसमें बढ़ोत्तरी हो रही है। 



अखिलेश यादव ने कहा कि,''किसानो की आत्महत्या जारी है और सरकार किसानों के कल्याण के झूठे दावे कर रही है। एटा में कर्ज के बोझ तले दबकर एक और किसान की खुदकुशी भाजपा सरकार की झूठ की पोल खोलती है। भाजपा सरकार के किसान की आय दोगुनी करने का क्या हुआ? 


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि,भाजपा ने अपनी नीति और नीयत से जाहिर कर दिया है कि उसे जनसरोकारों से नहीं, सिर्फ अपनी तिजोरी भरने से मतलब है। डबल इंजन सरकार शायद इसी तरह प्रदेश में एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने का सपना देख रही है। सत्ता के जोर से कब तक भाजपा सरकार अपने गुनाहों पर पर्दा डालती रहेगी?






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।