चंडीगढ़: चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में आज बड़ा हादसा हो गया है| चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में एक पेड़ गिरने की वजह से 1 बच्चे की मौत हो गई है| जबकि 19 बच्चे समेत घायल हुए। बच्चे लंच टाइम में पेड़ के पास खेल रहे थे कि उसी समय यह पेड़ बच्चों पर गिरा। घायल बच्चों को GMSH अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, घायलों में से कुछ बच्चों की हालत गंभीर है, जिनका जीएमएसएच-16 में इलाज चल रहा है| वहीं,स्कूल में राहत व बचाव का कार्य चल रहा है| पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं| वहीं हादसे की सूचना मिलते ही अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए हैं|
पुलिस ने अनुसार,'' जिस समय हादसा हुआ, उस समय बच्चे पेड़ के नीचे खाना खा रहे थे। इस दौरान पीपल का पेड़ उनके ऊपर गिर गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही एसएसपी कुलदीप चहल मौके पर पहुंचे। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही परिजन स्कूल पहुंचे और स्कूल के बाहर हंगामा कर दिया।
चंडीगढ़ गृह सचिव नितिन यादव ने कहा,''हमें 19 बच्चों और 1 स्टाफ अटेंडेंट के घायल होने की सूचना मिली है जिनमें से 1 बच्चे की मौत की पुष्टि हुई है। 2 गंभीर रूप से घायल हैं जिनकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ये PGI में भर्ती हैं। घटना की जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं|