नई दिल्ली: हरियाणा में भी कोरोना की दूसरी लहर बड़ी तेजी के साथ बढ़ रही है|कोरोना पर काबू पाने के लिए हरियाणा में अब नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है| हरियाणा के गृहमंत्री ने कहा कि हरियाणा में कल यानी शुक्रवार शाम 6 बजे से सभी दुकानें बंद रहेंगी|इसके साथ ही सरकार ने सभी गैर-जरूरी समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है| अनिल विज ने घोषणा करते हुए कहा कि शहरों की निर्धारित सीमा के भीतर किसी भी कार्य को करने वाले को संबंधित एसडीएम से अनुमति लेनी होगी|
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कोरोना रोकने के दो तरीके बताये है| उन्होंने कहा,''कोरोना को रोकने के लिए पहला है लॉकडाउन और दूसरा है कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करना।
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा,''कोरोना रोकने के दो तरीके हैं। एक लॉकडाउन है, जिसे हम लगाना नहीं चाहते। दूसरा है कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करना। वह हम करना चाहते हैं। हमने कल से सभी दुकानों को शाम 6 बजे से बंद करने का निर्णय लिया है। गैर ज़रूरी कार्यक्रमों को भी रद्द करने का निर्णय लिया|
वहीँ,''कोरोना से बिगड़ते हालात पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा,''हरियाणा में चलते हुए उद्योगों को बंद करने की सरकार की कोई योजना नहीं है और ना ही लॉकडाउन लगाने की कोई योजना है। जिन बाजारों में भीड़ होती है वहां पर हम शाम 6 बजे के बाद दुकानों को बंद करने की योजना बना रहे हैं|