मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Haryana Sarpanch Protest: खट्टर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सरपंचों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, कई सरपंचों को काटा; सरपंच बोले- यह सरकार की साजिश थी...

चकूला/चंडीगढ़: हरियाणा सरकार की ई-टेंडरिंग नीति के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर पंचकूला में चंडीगढ़-पंचकूला हाउसिंग बोर्ड में बैठे सरपंचों पर आज सुबह मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। कई सरपंचों को मधुमक्खी…

Haryana Sarpanch Protest: खट्टर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सरपंचों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, कई सरपंचों को काटा; सरपंच बोले- यह सरकार की साजिश थी...
Haryana Sarpanch Protest: खट्टर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सरपंचों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, कई सरपंचों को काटा; सरपंच बोले- यह सरकार की साजिश थी... | फ़ोटो: TVL News

चकूला/चंडीगढ़: हरियाणा सरकार की ई-टेंडरिंग नीति के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर पंचकूला में चंडीगढ़-पंचकूला हाउसिंग बोर्ड में बैठे सरपंचों पर आज सुबह मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। कई सरपंचों को मधुमक्खी ने काट लिया।


सरपंचों ने कहा, "प्रशासन चाहता तो हमें यहीं इंजेक्शन दे सकता था। हमारे कई लोगों को मधुमक्खियों ने काट लिया था। सरकार ने कुछ नहीं किया। हमें लगता है कि यह सरकार की साजिश थी, उनके (सरकार के) कर्मचारियों ने उन पेड़ों पर कुछ मारा होगा जिनमें मधुमक्खी के छत्ते थे।"



बता दें,''बुधवार को ई-टेंडरिंग का विरोध करने चंडीगढ़ जा रहे सरपंचों को पुलिस ने पंचकूला में ही रोक लिया था। सरपंचों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स पर चढ़ गए| जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछारें मारी और जमकर लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें 16 सरपंच घायल हुए हैं। एक की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर किया गया है। 



दरअसल, हरियाणा सरकार ने इस साल 2 लाख रु से ज्यादा के कामों के लिए ई-टेंडरिंग अनिवार्य कर दी है। इससे सरपंच सरकार के विरोध में आ गए। उनका कहना है कि पहले हमें 20 लाख तक की पावर थी। अब नए आदेश से वह एक गली-नाली तक अपने स्तर पर नहीं बनवा सकते| चुने हुए प्रतिनिधियों को अफसरों का गुलाम बनाया जा रहा है। उन्होंने विधायकों के लिए राइट टू रिकॉल की भी मांग की। उनका कहना था कि सरपंचों से पहले इसे MP-MLA पर भी लागू किया जाए। इसी के विरोध में सरपंच बुधवार को मुख्यमंत्री खट्‌टर के आवास के घेराव के लिए जा रहे थे। जिन्हें पुलिस ने रोक लिया। सरपंचों और पुलिस में जमकर धक्कामुक्की हुई।



वहीँ, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा,''पंचकूला में सरपंचों पर हुआ लाठीचार्ज निंदनीय है। BJP-JJP लाठी गोली से सरकार चलाना चाहती है। ये नॉन परफॉरमिंग गवर्नमेंट है और पूरी तरह फेल हो चुकी है।  कांग्रेस पार्टी ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। 6 मार्च को हम महामहिम राज्यपाल से मिलकर अपनी बात रखेंगे|


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा,''बीजेपी-जेजेपी सरकार लगातार जनता की आवाज को कुचलने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम कर रही है। पंचायतों पर थोपी गई ई-टेंडरिंग और बढ़ती महंगाई के खिलाफ हरियाणा कांग्रेस राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी। पार्टी ने महामहिम राज्यपाल से 6 मार्च को मिलने का समय मांगा है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 मार्च 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।