चंडीगढ़: हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने बिहार के पूर्व CM जीतन राम मांझी को 'धरती का बोझ' बताया"| जीतन राम मांझी के भगवान राम वाले बयान पर अनिल विज ने कहा कि,''' यह व्यक्ति धरती पर बोझ है। भगवान राम लोगों के रोम-रोम में समाए हुए हैं। देश में हिंदुओं की बहुमत है, उनकी राम में आस्था है और ऐसे में इस तरह की बातें करना बहुत गैर-जिम्मेदाराना है|
दरअसल बिहार के पूर्व CM जीतन राम मांझी ने कहा था कि राम कोई भगवान नहीं | उन्होंने कहा कि वह रामायण लिखने वाले वाल्मीकि और तुलसीदास को मानते हैं, पर राम को नहीं जानते| राम भगवान थोड़े ही थे, वे तो तुलसीदास और बाल्मीकि रामायण के पात्र थे| उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों को पूजा पाठ करना बंद कर देना चाहिए|
https://www.thevirallines.net/jamui-news-bihar-ram-was-not-a-god-says-former-cm-jitan-ram-manjhi
जमुई जिले के सिकंदरा में जीतन राम मांझी ने कहा था कि,''राम कोई भगवान नहीं थे। राम को तुलसीदास जी और वाल्मीकि जी ने अपनी बातों को कहने के लिए पात्र बनाया। उन्होनें इस पात्र से काव्य बनाए। काव्य में बहुत सी अच्छी बातें है, उसको हम मानते हैं। हम तुलसीदास जी को मानते है, लेकिन हम राम को नहीं मानते|