मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Bochahan By-polls Results: बोचहां विधानसभा उपचुनाव में RJD की बंपर जीत, BJP की करारी हार; तेजस्वी ने जनता का किया धन्‍यवाद, नीतीश सरकार पर कसा तंज

Bochahan Legislative Assembly by-Polls: बिहार के बोचहां विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अमर पासवान ने बीजेपी की बेबी कुमारी को भारी मतों के अंतर से हरा दिया है| चुनाव आयोग के अनुसार…

Bochahan By-polls Results: बोचहां विधानसभा उपचुनाव में RJD की बंपर जीत, BJP की करारी हार; तेजस्वी ने जनता का किया धन्‍यवाद, नीतीश सरकार पर कसा तंज
Bochahan By-polls Results: बोचहां विधानसभा उपचुनाव में RJD की बंपर जीत, BJP की करारी हार; तेजस्वी ने जनता का किया धन्‍यवाद, नीतीश सरकार पर कसा तंज | फ़ोटो: TVL News

Bochahan Legislative Assembly by-Polls:  बिहार के बोचहां विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अमर पासवान ने बीजेपी की बेबी कुमारी को भारी मतों के अंतर से हरा दिया है| चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार उपचुनाव में RJD ने बोचाहन विधानसभा सीट जीती। बोचहां विधानसभा उपचुनाव में राजद उम्मीदवार अमर पासवान ने शानदार जीत दर्ज की है| 



अमर कुमार पासवान ने भाजपा की बेबी कुमारी को बड़े अंतर से हरा दिया है| इस बड़ी जीत को लेकर जहां राजद का शीर्ष नेतृत्व गदगद है, वहीं कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है" इस बड़ी जीत के लिए तेजस्वी यादव ने बोचहां की जनता को धन्यवाद दिया है"|



25 राउंड की गिनती में राजद के अमर कुमार पासवान को कुल 82,547 वोट मिले, जबकि भाजपा की बेबी कुमारी को कुल 45,909 वोट ही मिले| राजद के अमर कुमार पासवान ने 36653 वोट से जीत हासिल की| वहीं मुकेश सहनी की पार्टी वीआइपी की उम्मीदवार गीता कुमारी को 29,279 वोट मिले हैं, जो भाजपा को मिले कुल वोट के आधे से भी ज्यादा है|



बोचहां विधानसभा उपचुनाव में राजद की जीत पर पार्टी के नेता तेजस्‍वी यादव ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई एवं बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व विधि व्यवस्था से त्रस्त जनता ने डबल इंजन की सरकार तथा अवसरवादी NDA ठगबंधन में शामिल 4 दलों की जनविरोधी नीतियों व अहंकार को अकेले परास्त करने का न्यायप्रिय कार्य किया है|



,'' बोचहां के जनता मालिकों को हार्दिक धन्यवाद। विधानसभा उपचुनाव में बेरोजगारी,महंगाई एवं बदहाल शिक्षा,स्वास्थ्य,कृषि व विधि व्यवस्था से त्रस्त जनता ने डबल इंजन सरकार तथा अवसरवादी NDA ठगबंधन में शामिल 4 दलों की जनविरोधी नीतियों व अहंकार को अकेले परास्त करने का न्यायप्रिय कार्य किया है": तेजस्‍वी यादव




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।