मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पहले गणतंत्र दिवस से अब देश के बजट से भी पंजाब 'गायब': केंद्रीय बजट पर भगवंत मान

चंडीगढ़: मोदी सरकार 2.0 के अंतिम पूर्ण बजट पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि,“पहले गणतंत्र दिवस से पंजाब (गणतंत्र दिवस परेड से पंजाब की झांकी बाहर रहने पर) गायब था अब देश के बजट से पंजाब गा…

पहले गणतंत्र दिवस से अब देश के बजट से भी पंजाब 'गायब': केंद्रीय बजट पर भगवंत मान
पहले गणतंत्र दिवस से अब देश के बजट से भी पंजाब 'गायब': केंद्रीय बजट पर भगवंत मान | फ़ोटो: TVL News

चंडीगढ़: मोदी सरकार 2.0 के अंतिम पूर्ण बजट पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि,“पहले गणतंत्र दिवस से पंजाब (गणतंत्र दिवस परेड से पंजाब की झांकी बाहर रहने पर) गायब था अब देश के बजट से पंजाब गायब है। पंजाब बॉर्डर स्टेट है जिसके तहत BSF को अपग्रेड करने और राज्य के बाकी कार्य के लिए 1,000 करोड़ रुपए की मांग की गई थी लेकिन उसका कोई जिक्र नहीं किया गया| 



भगवंत मान ने कहा कि,“नई फसल पर कोई MSP नहीं दी गई। पराली जलाने की समस्या पर 1500 रुपए प्रति एकड़ केंद्र से मांगे गए थे|



वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का 'आखिरी' आम बजट पेश किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा,“बजट में महिला सशक्तिकरण,पर्यटन पर जोर दिया गया। हम फिनटेक, औद्योगीकरण,डिजिटल अर्थव्यवस्था को भारत की डिजिटल शक्ति के रूप में देख रहे हैं।कृषि ऋण में काफी वृद्धि हुई है, व्यक्तिगत आय कर सुनिश्चित करना जिसमें बदलाव देखा गया है और यह लंबे समय बाद हुआ है|



निर्मला सीतारमण ने कहा,“हमने MSME को राहत दी है| कृषि ऋण के लिए 20 लाख रुपए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही, पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत एक उप-योजना यह सुनिश्चित करती है कि तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग इससे लाभान्वित होने जा रहे हैं|



वित्त मंत्री ने कहा,“ परियोजनाएं चल रही हैं और धन का उपयोग हो रहा है, जो बजट विवरण से आ रहा है। व्यक्ति के बिना परियोजनाएँ कैसे पूरी हो सकती हैं। मानव हस्तक्षेप के बिना 1 प्रतिशत परियोजना भी पूरा नहीं किया जा सकता है। तो जाहिर तौर पर जमीन पर नौकरियां मिल रही हैं| उन्होंने कहा कि ,“बजट, पूंजी निवेश को एक बड़ा कदम देता है, यह MSME में भी शामिल होता है क्योंकि वे विकास के इंजन हैं। यह पूंजी निवेश को बनाए रखता है और निजी क्षेत्र को भी आगे बढ़ाता है जबकि व्यक्तियों और मध्यम वर्ग को कर राहत भी देता है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।