नई दिल्ली: BJP मुख्यालय में मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक चल रही है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी के तमाम दिग्गज मौजूद हैं।
बता दें, त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा जबकि नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को मतदान होगा| तीनों राज्यों की मतगणना 2 मार्च को होगी।नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में संयुक्त रूप से 62.8 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 31.47 लाख और विकलांग मतदाताओं की संख्या 31,700 शामिल हैं। पहली बार 3 राज्यों में चुनाव में 1.76 लाख से अधिक मतदाता होंगे|
पिछले चुनाव 2018 में सत्तारूढ़ कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। एनपीपी के खाते में 19 सीटें आई थी। वहीं बीजेपी को 2 सीटों पर जीत मिली थी , जबकि यूडीपी को 6 सीटें हासिल हुई थी। यहां अन्य के खाते में 11 आई सीटें थी। गोवा और मणिपुर की तरह यहाँ भी कांग्रेस सरकार बनाने में सफल नहीं हुई थी। बीजेपी की मदद से एनपीपी ने सरकार बना ली थी| वही, त्रिपुरा में BJP की सरकार है|