चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चंडीगढ़ में एक करीबी समारोह में डॉ गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंध गए। गुरुवार को भगवंत मान गुरुवार को डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ विवाह बंधन में बंध गए। AAP सांसद राघव चड्ढा और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शादी में मौजूद रहे। केजरीवाल ने शादी में पिता की तरह रस्में निभाईं। शादी में मान और गुरप्रीत के परिवार के अलावा केजरीवाल का परिवार भी शामिल हुआ।
राघव चड्ढा ने कहा, "मान साहब और डॉ गुरप्रीत कौर को बहुत बहुत बधाई। छोटा सा विवाह कार्यक्रम था जो संपन्न हुआ है। हम सब बहुत खुश हैं लेकिन सबसे ज्यादा मान साहब की मां खुश है। उन्होंने अपने बेटे का घर दोबारा बसते देखा है|
भगवंत मान की मां हरपाल कौर की ख्वाहिश थी कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना घर फिर से बसा लें। इसके बाद सीएम शादी के लिए राजी हुए थे। राघव चड्ढा ने कहा, "उनकी मां का सपना था कि अपने बेटे का घर फिर से बसते हुए देखे। एक छोटा सा कार्यक्रम रखा है सिर्फ घर परिवार के लोग शामिल हुए हैं।
पंजाब CM भगवंत मान की शादी में शिरकत करने पहुंचे दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल नें कहा, "आज बहुत खुशी का दिन है कि मेरे छोटे भाई और पंजाब के मुख्यमंत्री विवाह के बंधन में बंध रहे हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करते हूं की उनको सुखी वैवाहिक जीवन दें।"
भगवंत मान की पहली शादी इंद्रप्रीत कौर के साथ हुई थी। भगवंत मान के बेटे दिलशान मान (17) और बेटी सीरत कौर मान (21) अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रहते हैं। पिता भगवंत मान के मुख्यमंत्री के रूप में शपथग्रहण समारोह में दोनों बच्चों ने शिरकत की थी|