मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

केजरीवाल 'खालिस्तान समर्थक' टिप्पणी मामला: कुमार विश्वास की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने कवि कुमार विश्वास की गिरफ़्तारी पर रोक लगा दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उनके कथित बयानों के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज़ किया गया था।…

केजरीवाल 'खालिस्तान समर्थक' टिप्पणी मामला: कुमार विश्वास की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
केजरीवाल 'खालिस्तान समर्थक' टिप्पणी मामला: कुमार विश्वास की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक | फ़ोटो: TVL News

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने कवि कुमार विश्वास की गिरफ़्तारी पर रोक लगा दी है।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उनके कथित बयानों के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज़ किया गया था।



पंजाब चुनाव के समय आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को 'खालिस्तान समर्थक' कहे जाने के मामले में दर्ज FIR को लेकर कवि कुमार विश्वास को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने गिरफ़्तारी पर रोक लगा दी है।




बता दें कि पंजाब चुनाव के समय अरविंद केजरीवाल को 'खालिस्तान समर्थक' कहे जाने के मामले में पंजाब के रोपड़ में केस दर्ज हुआ था| विश्वास के खिलाफ आईपीसी की 153,505,323,341,506,120B धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था| इसके बाद आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य कुमार विश्वास ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।  




सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकता है अरविंद केजरीवाल

बता दें ,'' पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले फरवरी में दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल खालिस्तान समर्थक है, वो आदमी सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। 



कुमार विश्वास ने कहा कि केजरीवाल हमेशा से ही खालिस्तान के समर्थन में रहे हैं। जब मैं उनके साथ था तो वह मुझे अपनी योजनाओं के बारे में बताते रहते थे। एक दिन उन्होंने मुझसे कहा- मैं या तो पंजाब राज्य का सीएम बनूंगा या फिर आजाद राष्ट्र का पहला पीएम बनूंगा।



https://www.thevirallines.net/india-news-punjab-police-reached-alka-lamba-house-after-kumar-vishwas-summoned-to-police-station-on-26-april 


केजरीवाल को अलगाववादियों की मदद लेने में भी कोई परहेज नहीं

आदमी पार्टी के पूर्व नेता ने कहा कि केज??ीवाल को अलगाववादियों की मदद लेने में भी कोई परहेज नहीं है। जहां तक पंजाब की बात है तो यह कोई राज्य नहीं है, पंजाब एक भावना है। पूरी दुनिया में पंजाबियत एक भावना है। ऐसे में एक ऐसा आदमी जिसे एक समय मैंने ये तक कहा था कि अलगाववादियों का साथ नहीं लीजिए, तो उन्होंने कहा था कि नहीं-नहीं हो जाएगा।



https://www.thevirallines.net/india-news-punjab-police-reached-kumar-vishwass-house-to-take-action-in-the-remark-case-against-kejriwal 



केजरीवाल ने कहा था- पंजाब का CM बनूंगा या फिर इस आजाद राष्ट्र का पहला PM

कवि कुमार विश्वास ने कहा कि उनको समझना चाहिए वो पंजाब एक राज्य नहीं बल्कि एक भावना है। मैं हमेशा कहता हूं कि पूरी दुनिया में पंजाबियत एक भावना है। ऐसे में मैंने उससे (केजरीवाल)  कहा था कि अलगाववादियों का साथ मत ले, उस पर उन्होंने कहा था कि नहीं-नहीं हो जाएगा और उन्होंने (केजरीवाल) इसका फॉर्मूला भी बताया था। कुमार विश्वास ने कहा कि केजरीवाल ने मुझसे कहा था कि वह या तो पंजाब का मुख्यमंत्री बनेगा या फिर आजाद राष्ट्र का पहला प्रधानमंत्री बनूंगा। उसे किसी भी कीमत पर सत्ता चाहिए। 



https://www.thevirallines.net/india-news-punjab-police-reached-alka-lamba-house-after-kumar-vishwas-summoned-to-police-station-on-26-april 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।