नई दिल्ली: सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने आज यानी रविवार 1 मई को कहा, ''भारत और चीन के बीच बातचीत की प्रक्रिया जारी है| LAC पर अभी स्थिति सामान्य है| आज यानी रविवार 1 मई मनोज पांडे ने को कहा, LAC पर अभी स्थिति सामान्य है। यथास्थिति को बलपूर्वक बदलने के लिए हमारे विरोधी द्वारा एकतरफा और उकसाने वाली कार्रवाई की गई जिसका मुझे लगता है कि पर्याप्त जवाब दिया गया है|
सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने कहा,''भारत और चीन के बीच बातचीत की प्रक्रिया जारी है और हम जब दूसरे पक्ष से बात करेंगे तो हमें हल मिलेगा। हमें विश्वास है कि दूसरे पक्ष से बात करते हुए हमें चल रहे मुद्दों का समाधान मिलेगा|
इससे पहले आज ही (1 मई 2022 ) मनोज पांडे ने कहा,''''मेरे लिए ये गर्व की बात है कि मुझे थल सेना के नेतृत्व का दायित्व सौंपा जा रहा है जिसे मैं पूरी विनम्रता से स्वीकार करता हूं। भारतीय सेना का एक गौरवशाली इतिहास रहा है जिसने देश की सुरक्षा और अखंडता को कायम रखने के कार्य में बखूबी काम किया है|
उसी प्रकार थलसेना का देश निर्माण में उतना ही योगदान रहा है। मैं देशवासियों को आश्वासन देना चाहता हूं कि भारतीय सेना स्वतंत्रता , स्वाधीनता और समानता पर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मेरी कोशिश रहेगी कि पूर्ववर्तियों द्वारा किए गए अच्छे काम को मैं आगे बढ़ाओं|
बता दे कि भारतीय सेना के अनुभवी लेफ्टीनेंट जनरल मनोज पांडेय शनिवार को देश के नए सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल चुके हैं| इसी के साथ मनोज कुमार पांडे 29वें थल सेना प्रमुख बन गए हैं| इससे पहले 28वें थलसेना प्रमुख एमएम नरवणे थे, जो शनिवार को अपने पद से सेवानिवृत हो चुके हैं| वहीं, मनोज कुमार पांडेय कोर ऑफ इंजीनियर्स के पहले अधिकारी हैं, जो चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बने हैं|