मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

अगर कोई लड़की हिजाब पहनती है... तो ये उसकी पसंद है, लड़कियों को उनकी मर्जी से जीने दो: हिजाब मुद्दे पर मिस यूनिवर्स हरनाज कौर का बड़ा बयान

चंडीगढ़: 2021 की मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू ने कहा,''अगर कोई लड़की हिजाब पहने हुए है, तो यह उसकी पसंद है। अगर कोई उस पर हावी हो रहा है तो उसे आगे आकर बोलना चाहिए। उसे वैसे ही जीने दें जैसा वह जीना च…

अगर कोई लड़की हिजाब पहनती है... तो ये उसकी पसंद है, लड़कियों को उनकी मर्जी से जीने दो: हिजाब मुद्दे पर मिस यूनिवर्स हरनाज कौर का बड़ा बयान
अगर कोई लड़की हिजाब पहनती है... तो ये उसकी पसंद है, लड़कियों को उनकी मर्जी से जीने दो: हिजाब मुद्दे पर मिस यूनिवर्स हरनाज कौर का बड़ा बयान | फ़ोटो: TVL News

चंडीगढ़: 2021 की मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू ने कहा,''अगर कोई लड़की हिजाब पहने हुए है, तो यह उसकी पसंद है। अगर कोई उस पर हावी हो रहा है तो उसे आगे आकर बोलना चाहिए। उसे वैसे ही जीने दें जैसा वह जीना चाहती है। हम विभिन्न संस्कृतियों की महिलाएं हैं और हमें एक-दूसरे का सम्मान करने की जरूरत है|



दरअसल हरनाज चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं, जिसमें एक पत्रकार ने उनसे हिजाब को लेकर सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि, 'आप हमेशा लड़कियों को क्यों निशाना बनाते हो? अब भी आप मुझे निशाना बना रहे हो। जैसे, हिजाब के मुद्दे पर भी लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है।


हरनाज ने आगे कहा कि, उन्हें (लड़कियों को) जिस तरह से जीना है, जीने दो, उसे उसकी मंजिल तक पहुंचने दो, उसके पर मत काटो, अगर आपको पर काटने हैं तो खुद के काटने चाहिए। 



मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू ने कहा कि अगर कोई लड़की हिजाब पहने हुए है, तो यह उसकी पसंद है। अगर कोई उस पर हावी हो रहा है तो उसे आगे आकर बोलना चाहिए। उसे वैसे ही जीने दें जैसा वह जीना चाहती हैं। हम विभिन्न संस्कृतियों की महिलाएं हैं और हमें एक-दूसरे का सम्मान करने की जरूरत है।


महिला सशक्तिकरण पर हरनाज ने कहा कि जेंडर इक्वेलिटी पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन मैं महिला को पुरुष के बराबर नहीं बल्कि दोनों के आपसी सहयोग और सपोर्ट को सशक्तिकरण मानती हूं। जब महिला- पुरुष और पुरुष-महिला को सम्मान देगा, सहयोग देगा तो सशक्तिकरण के साथ समाज विकास करेगा।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।