नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बुधवार को केंद्र सरकार के कर्मियों को 'महंगाई भत्ता' यानी डीए में तीन फीसदी वृद्धि की मंजूरी दे दी। बुधवार को केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की| केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों इस बढ़ोतरी का फायदा 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को होगा। बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लग गई।
वहीं तीन प्रतिशत की वृद्धि होने के बाद डीए 31 प्रतिशत से बढ़ाकर 34 प्रतिशत हो जाएगा। बढ़े हुए डीए की दरें पहली जनवरी 2022 से लागू होंगी। बढ़े हुए डीए की दरें लागू होने के बाद सरकार पर हर साल 9540 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (डीआर) की अतिरिक्त किस्त जारी करने की मंजूरी दे दी है, जो 01 जनवरी 2022 से प्रभावी होगी और जिसमें मूल वेतन/पेंशन के 31 प्रतिशत की मौजूदा दर में 3 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है, ताकि मूल्य वृद्धि की भरपाई की जा सके।
केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 31% DA मिलता है। इसे 3% बढ़ाकर 34% किया गया है। इस फैसले से केंद्र सरकार के लगभग 47.68 लाख कर्मचारियों और 68.62 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत के कारण राजकोष पर संयुक्त रूप से 9,544.50 करोड़ रुपये प्रति वर्ष का प्रभाव पड़ेगा।