चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दावा किया कि अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद 42 विधायक उन्हें पंजाब का सीएम बनाना चाहते थे| सुनील जाखड़ ने कहा कि,''मुझे 42 विधायकों का समर्थन मिला (अमरिंदर सिंह के पंजाब के सीएम पद छोड़ने के बाद), पंजाब के मौजूदा सीएम चन्नी को 2 विधायकों का समर्थन मिला, सुखजिंदर रंधावा को 16 विधायकों का समर्थन मिला... और नवजोत सिंह सिद्धू को 6 विधायकों का समर्थन मिला था ।
सुनील जाखड़ ने प्रचार अभियान के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए यह दावा किया| सुनील जाखड़ ने कहा, ''इस बात को कोई दुख नहीं है| जो होता है सही होता है| मुझे कोई दुख नहीं है| 40 नहीं बल्कि 42 विधायकों ने मेरे समर्थन में वोट किया था| सुनील जाखड़ को 42 वोट मिले थे| सुनील जाखड़ ने दावा किया कि सिद्धू को सिर्फ 6 विधायकों का समर्थन मिला था|
पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''सुखजिंदर रंधावा को 16 वोट मिले| परनीत कौर के समर्थन में 12 विधायक थे| नवजोत सिंह सिद्धू को 6 वोट मिले| चरणजीत सिंह चन्नी को दो वोट मिले थे|
बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम पद से हटाने के बाद सुनील जाखड़ रेस में आगे बताए जा रहे थे| लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू के विरोध की वजह से सुनील जाखड़ को पंजाब का सीएम नहीं बनाया गया|