मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

देखिए अनुष्का सेन का नया कान्स लुक, खूबसूरती और एलीगेंस का परफेक्ट मेल!

अनुष्का सेन आज की सबसे होनहार और टैलेंटेड यंग एक्ट्रेसेज़ में से एक हैं। वो सिर्फ़ भारत में ही नहीं, बल्कि ग्लोबल स्टेज पर भी देश का नाम रोशन कर रही हैं। अनुष्का अपनी मेहनत और टैलेंट से एक सच्ची आइकन…

देखिए अनुष्का सेन का नया कान्स लुक, खूबसूरती और एलीगेंस का परफेक्ट मेल!
देखिए अनुष्का सेन का नया कान्स लुक, खूबसूरती और एलीगेंस का परफेक्ट मेल! | फ़ोटो: TVL News

अनुष्का सेन आज की सबसे होनहार और टैलेंटेड यंग एक्ट्रेसेज़ में से एक हैं। वो सिर्फ़ भारत में ही नहीं, बल्कि ग्लोबल स्टेज पर भी देश का नाम रोशन कर रही हैं। अनुष्का अपनी मेहनत और टैलेंट से एक सच्ची आइकन बनती जा रही हैं और देशभर के यंग एक्टर्स के लिए एक बड़ी प्रेरणा साबित हो रही हैं। और अब अनुष्का सेन ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने 2025 के मशहूर कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर चलकर सबका ध्यान खींचा। पहले ही दिन अनुष्का ने अपने जबरदस्त आउटफिट से खूब सुर्खियां बटोरीं। अब उन्होंने अपने दूसरे कान्स लुक की तस्वीरें भी सामने ला दी हैं, जिसमें वो पूरे रॉयल अंदाज़ में दिख रही हैं, एकदम शानदार, ग्लैमरस और साथ ही भारतीय परंपरा की झलक लिए हुए।

अनुष्का सेन अपने दूसरे कान्स लुक में इतनी खूबसूरत और दिलकश लग रही थीं कि नज़रें हटाना मुश्किल था। उन्होंने काले नेट का शीर ब्लाउज़ पहना था, जिसमें ढीली बाज़ू, चमकदार हैंड एम्ब्रॉयडरी और एंटीक ब्रॉन्ज़ वर्क वाला बॉडिस था। इस लुक को अनुष्का ने एक भारी-भरकम चंदेरी स्कर्ट के साथ पेयर किया, जो पूरे आउटफिट को रॉयल टच दे रहा था। सिर्फ़ 22 साल की उम्र में अनुष्का इंटरनेशनल लेवल पर नाम कमा रही हैं। उनका ये स्टाइल सिर्फ़ फैशन नहीं, बल्कि उनके टैलेंट और कमिटमेंट की झलक है। अनुष्का जिस तरह से ग्लोबल मंच पर इंडिया को रिप्रेज़ेंट कर रही हैं, वो भी पूरे एलीगेंस और ग्रेस के साथ जो वाकई काबिल-ए-तारीफ है।

अनुष्का सेन ने हाल ही में दो ओटीटी सीरीज़ दिल दोस्ती डिलेमा और किल दिल में शानदार परफॉर्मेंस देकर सबका दिल जीत लिया है। दोनों ही प्रोजेक्ट्स में उनका काम खूब सराहा गया। अब अनुष्का के पास कई दमदार और दिलचस्प प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं, जिनमें इंटरनेशनल वेंचर्स भी शामिल हैं। वो जल्द ही एक कोरियन फिल्म एशिया में नज़र आएंगी, जो उनके बढ़ते इंटरनेशनल कद को और भी मज़बूत बनाएगी।

इसके अलावा अनुष्का सेन एक और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट क्रश में भी नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ साउथ कोरियन ओलंपिक पिस्टल शूटिंग स्टार किम ये-जी भी होंगी। इस अनोखे और दिलचस्प कोलैबोरेशन से अनुष्का का ग्लोबल सफर और भी ज़्यादा रोमांचक और उम्मीदों से भरा हो गया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

मनोरंजन की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 मई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 20 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।