मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

रसना ने मशहूर ब्रांड जम्पिन का अधिग्रहण कर रेडी-टु-ड्रिंक मार्केट में रखा कदम

मुंबई (अनिल बेदाग): दुनिया की सबसे बड़ी इंस्टैंट बेवरेज कंपनी रसना प्राइवेट लिमिटेड ने भारत के तेजी से बढ़ रहे रेडी-टू-ड्रिंक (आरटीडी) बाजार में कदम रखा है। कंपनी ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत मशहूर…

रसना ने मशहूर ब्रांड जम्पिन का अधिग्रहण कर रेडी-टु-ड्रिंक मार्केट में रखा कदम
रसना ने मशहूर ब्रांड जम्पिन का अधिग्रहण कर रेडी-टु-ड्रिंक मार्केट में रखा कदम | फ़ोटो: TVL News
मुंबई (अनिल बेदाग): दुनिया की सबसे बड़ी इंस्टैंट बेवरेज कंपनी रसना प्राइवेट लिमिटेड ने भारत के तेजी से बढ़ रहे रेडी-टू-ड्रिंक (आरटीडी) बाजार में कदम रखा है। कंपनी ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत मशहूर बेवरेज (पेय) ब्रांड जंपिन को खरीदा है जिसका स्‍वतंत्र मूल्‍यांकन 350 करोड़ रुपये है। यह कदम रसना के लिए गैर-कार्बोनेटेड बेवरेज कैटेगरी में अपने उत्पादों का विस्‍तार करने और अपनी स्थिति को और मजबूत करने की बड़ी योजना का हिस्सा है।
 
जंपिन को सबसे पहले गोदरेज समूह ने अपने मुख्य उत्पाद के रूप में लॉन्च किया गया था। यह भारत का पहला टेट्रापैक ब्रांड था, जिसे 1980 के दशक से अपने स्वादिष्ट टेट्रा पैक पेय और बाबा सहगल के साथ ही कई दूसरे यादगार विज्ञापनों की वजह से लोगों ने बहुत पसंद किया। बाद में इसे हर्शी’ज़ इंडिया ने संभाला, और अब रसना प्राइवेट लिमिटेड के मालिकाना हक में यह ब्रांड एक नए विकास के दौर में कदम रख रहा है।
 
जंपिन को अब एक स्वस्थ, समृद्ध, गाढ़े और स्वादिष्ट (हेल्दयर, रिचर, थिकर, टेस्टियर) ड्रिंक के रूप में दोबारा लॉन्च किया जा रहा है, जो भारत में अपनी तरह का पहला उत्पाद है। इसे दुकानों, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और रसना के मजबूत ग्रामीण वितरण नेटवर्क के जरिए पूरे भारत में उपलब्ध कराया जाएगा।
 
इस अधिग्रहण पर बात करते हुए रसना प्राइवेट लिमिटेड के ग्रुप चेयरमैन श्री पिरुज खंबाटा ने कहा, “जंपिन का अधिग्रहण हमारे लिए एक अहम कदम है। यह एक मजबूत ब्रांड है और लोगों के बीच इसकी अच्छी पहचान है, जिससे यह हमारे बेवरेज पोर्टफोलियो में एक बेहतरीन जोड़ साबित होगा। यह कदम रेडी-टू-ड्रिंक (आरटीडी) सेगमेंट में हमारे प्रोडक्ट्स के दायरे को बढ़ाने और ब्रांड को और मजबूत बनाने की हमारी दीर्घकालिक योजना का हिस्सा है।
 
यह ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है, जिसमें हम घरेलू और विश्वसनीय भारतीय ब्रांड्स पर फोकस कर रहे हैं। इसी सोच के साथ, जंपिन को पूरी तरह भारतीय फलों के रस से तैयार किया जाएगा।
 
इस अधिग्रहण के ज़रिए हम नए उत्पादों के विकास, वितरण नेटवर्क के विस्तार और बाज़ार में अपनी मौजूदगी को और बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता वाले और किफायती पेय उत्पाद मिलते रहें।”
 
जंपिन को दोबारा लॉन्च करने की रणनीति के तहत, कंपनी इसे आकर्षक और ग्राहक-केंद्रित पीईटी बोतलों में 250 एमएल, 600 एमएल और 1.2 लीटर के आकार में पेश करेगी, जिन्‍हें कहीं भी ले जाया जा सकता है या परिवार के साथ घर पर बैठकर इनका लुत्‍फ उठाया जा सकता है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और आधुनिक उपभोक्ताओं, खासकर जेन ज़ी और युवाओं को आकर्षित करने के लिए, जंपिन 125 एमएल, 200 एमएल और 1 लीटर के सुविधाजनक टेट्रा पैक में भी उपलब्ध होगा। यह ब्रांड जून में दुकानों में उपलब्ध होगा। कंपनी पहले प्रमुख क्षेत्रीय और महानगरीय बाजारों पर ध्‍यान देगी और स्वादिष्ट आम, नींबू, लीची और अमरूद फ्लेवर में कई उत्पाद लॉन्च करेगी, जिसके बाद धीरे-धीरे पूरे देश में विस्तार किया जाएगा।  
 
यह अधिग्रहण ऐसे समय में हुआ है जब भारत का रेडी-टू-ड्रिंक (आरटीडी) पेय बाजार तेजी से बढ़ रहा है। आईएमएआरसी ग्रुप के अनुसार, भारत का फ्रूट जूस बाजार 2033 तक 1,22,855 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है, जिसमें 2025-2033 के दौरान 11.90% की वार्षिक वृद्धि दर होगी। स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति बढ़ती जागरूकता और प्राकृतिक, पोषक तत्वों से भरपूर बेवरेजेज की बढ़ती मांग इस बाजार की वृद्धि को बढ़ावा दे रही है।
 
रसना प्राइवेट लिमिटेड ने रिसर्च के आधार पर जंपिन ब्रांड को दोबारा लॉन्च करने के लिए लोगों की स्वास्थ्य जरूरतों को समझा है। कंपनी जंपिन को एक रेडी फ्रूट जूस ड्रिंक के रूप में पेश करेगी, जिसमें विटामिन सी सहित 10 विटामिन और खनिज होंगे। जेन ज़ी की नई पसंद को ध्यान में रखते हुए, कंपनी कम कैलोरी और विटामिन से भरपूर फॉर्मूला बनाएगी, और भविष्य में प्रोटीन व दूध-आधारित सामग्री जोड़कर जंपिन को और बेहतर करेगी। ये बदलाव जंपिन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के लिए अधिक आकर्षक बनाने के लिए हैं, साथ ही यह ब्रांड पोषण, स्वाद और रोजाना के स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा।
tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

मनोरंजन की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 मई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 20 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।