मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

चेन्नई हवाई अड्डे पर तैनात 26 वर्षीय CISF कांस्टेबल ने राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, शौचालय में मिला शव

चेन्नई: चेन्नई हवाई अड्डे पर तैनात 26 वर्षीय सीआईएसएफ (CISF) कांस्टेबल ने अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल के शौचालय में सेल्फ-लोडिंग राइफल (SLR) से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली| चेन्नई पुलिस ने यह जानकारी…

चेन्नई हवाई अड्डे पर तैनात 26 वर्षीय CISF कांस्टेबल ने राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, शौचालय में मिला शव
चेन्नई हवाई अड्डे पर तैनात 26 वर्षीय CISF कांस्टेबल ने राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, शौचालय में मिला शव | फ़ोटो: TVL News

चेन्नई: चेन्नई हवाई अड्डे पर तैनात 26 वर्षीय सीआईएसएफ (CISF) कांस्टेबल ने अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल के शौचालय में सेल्फ-लोडिंग राइफल (SLR) से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली| चेन्नई पुलिस ने यह जानकारी दी है| पुलिस के मुताबिक  मृतक का नाम यशपाल है। वह मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला था। जवान ने आत्महत्या क्यों की है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। जांच की जा रही है। 



यशपाल पिछले दो साल से डिप्रेचर टर्मिनल पर ड्यूटी पर थे। वे सुबह करीब 7 बजे शौचालय गए और खुद को गोली मार कर जान ले ली। वहां मौजूद अन्य सीआईएसएफ कर्मियों ने तुंरत शौचालय से शव हटाया और मीनम्बाक्कम पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजीव गांधी सरकारी अस्पताल भेजा।



एयरपोर्ट पुलिस (Airport Police) ने मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं उन्होंने कोई सुसाइड नोट तो नहीं छोड़ा है। साथ ही खुदकुशी के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वह अविवाहित थे। यशपाल साल 2017 में सीआईएसएफ (CISF) में शामिल हुए थे। यह भी संदेह जताया जा रहा है कि काम के बोझ के कारण उन्होंने यह उठाया। फिलहाल मामले की जांच के बाद ही खुदकुशी का सच सामने आएगा।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।