मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

किच्चा सुदीप ने फंतासी एक्शन-एडवेंचर 'विक्रांत रोणा' के लिए डबिंग की पूरी, बनें अंग्रेजी में पूरी फिल्म डब करने वाले पहले कन्नड़ अभिनेता!

नई दिल्ली: साउथ सुपरस्टार बादशाह किच्चा सुदीप की 3डी फैंटेसी एक्शन एडवेंचर फ़िल्म 'विक्रांत रोणा' के बारे में यह कहना गलत नहीं होगा कि यह निश्चित रूप से इस साल रिलीज होने वाली सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म…

किच्चा सुदीप ने फंतासी एक्शन-एडवेंचर 'विक्रांत रोणा' के लिए डबिंग की पूरी, बनें अंग्रेजी में पूरी फिल्म डब करने वाले पहले कन्नड़ अभिनेता!
किच्चा सुदीप ने फंतासी एक्शन-एडवेंचर 'विक्रांत रोणा' के लिए डबिंग की पूरी, बनें अंग्रेजी में पूरी फिल्म डब करने वाले पहले कन्नड़ अभिनेता! | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: साउथ सुपरस्टार बादशाह किच्चा सुदीप की 3डी फैंटेसी एक्शन एडवेंचर फ़िल्म 'विक्रांत रोणा' के बारे में यह कहना गलत नहीं होगा कि यह निश्चित रूप से इस साल रिलीज होने वाली सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। जब से निर्माताओं ने फिल्म के टीजर को लॉन्च किया है, तब से दर्शकों, खास कर के किच्चा के प्रशंसकों के बीच भारी उत्साह और उत्सुकता पैदा होती हुई दिखाई दी है, ऐसे में उन सभी द्वारा फिल्म के एक्शन और रोमांच को देखने का इंतजार करना बेहद मुश्किल हो रहा है।


कन्नड़ फिल्म उद्योग में एक नया बेंचमार्क स्थापित करते हुए, किच्चा पहले ऐसे सुपरस्टार बन गए हैं, और भारत के उन बहुत कम लोगों में से भी, जिन्होंने अंग्रेजी में एक पूरी फिल्म के लिए डब किया है और वह है 'विक्रांत रोणा'।


फंतासी एक्शन थ्रिलर के निर्माताओं ने हाल ही में सुदीप द्वारा डबिंग के मौके पर अपने किरदार विक्रम रोणा में डूबे हुए दिखाया गया। सुपरस्टार को 1 से 3 की उलटी गिनती पर अंग्रेजी में फिल्म के लिए डबिंग करते हुए देखा जा सकता है, वीडियो को एक स्वैग के साथ समाप्त करते हुए वह कहते हैं, "खेल अब शुरू होता है"।


एक्शन ड्रामा 'पहलवान' की सफल पारी के बाद, ज़ी स्टूडियोज ने किच्चा क्रिएशंस के साथ अपने अगले मेगा वेंचर, अखिल भारतीय फिल्म 'विक्रांत रोणा' की घोषणा पिछले साल की थी -  जिसमें किच्चा सुदीपा के साथ जैकलीन फर्नांडीज, निरुप भंडारी और नीता अशोक स्क्रीन साझा करती नजर आने वाली हैं।


कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी सहित पांच भाषाओं में रिलीज होने के लिए तैयार इस फिल्म के निर्माताओं द्वारा अब तक एक टीज़र जारी किया जा चुका  है। जिसकी शुरुआत एक बच्चे की वॉयसओवर से होती है, ऐसे जैसे कोई सोते समय कहानी सुना रहा हो। जिसके बाद तुरंत ही दर्शकों को फैंटम की अंधेरी दुनिया में किच्चा के स्टाइल में ले जाया जाता है।


टीजर को देखकर लगता है कि 'विक्रांत रोणा' बड़े पर्दे पर अनुभव की जाने वाली एक जबरदस्त फिल्म है।  फिल्म को 3डी प्रारूप में भी रिलीज किया जाएगा, ताकि नाटकीय रिलीज को बेहद शानदार बनाया जा सके।


किच्चा सुदीप, जैकलीन फर्नांडीज, निरुप भंडारी और नीता अशोक अभिनीत 'विक्रांत रोणा' को ज़ी स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत किया गया है, जबकि, इसका निर्माण जैक मंजूनाथ ने अपने प्रोडक्शन शालिनी आर्ट्स के तहत किया है, जिसे अलंकार पांडियन द्वारा सह-निर्मित और अनूप भंडारी द्वारा निर्देशित किया गया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।