चेन्नई: चेन्नई के चिन्मय नगर-नेरकुंडम रोड पर सफाई कर्मियों को प्लास्टिक की थैली में एक शव मिला और पुलिस को सूचित किया गया है। मृत व्यक्ति की उम्र 62 वर्ष है, उनका नाम भास्करन है और वे पेशे से उद्योगपति थे। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीम ने प्रारंभिक निरीक्षण के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
62 वर्षिय उद्योगपति भास्करन शुक्रवार सुबह अपने घर से निकले थे। देर रात तक घर न लौटने पर उनके बेटे कार्तिक ने कई बार संपर्क करने की कोशिश की तो उनका फोन बंद आया। शनिवार सुबह नगर-नेरकुंडम रोड रोड पर उद्योगपति भास्करन का प्लास्टिक की थैली में शव मिला है।
तमिलनाडु पुलिस के मुताबिक, मृतक के सिर से खून निकल रहा था। उद्योगपति के पैर और हाथ बंधे हुए थे और उनका मुंह कपड़े से बंधा हुआ था। शव के पास से एक कार भी खड़ी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी किलपौक मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा है।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ??ामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तमिलनाडु पुलिस ने बताया,''चेन्नई में मृतक के एटीएम कार्ड से कल शाम लाखों रुपए की राशि डेबिट की गई है। उनकी कार भी चेन्नई में विरुगमबक्कम के नतेसन स्ट्रीट पाई गई |आगे की जांच जारी है|