पटना: मणिपुर में JDU के 6 विधायकों में से 5 विधायकों के BJP में शामिल होने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी पर हमला किया| मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, ''वे (BJP) विधायकों को पार्टियों से तोड़ रहे हैं, क्या यह संवैधानिक है? उन्होंने कहा कि, '' विपक्ष के सभी लोग एकजुट होंगे तो 2024 के चुनाव में देश की जनता का निर्णय बहुत अच्छा आ जाएगा|
CM नीतीश कुमार ने कहा कि,''जब हम NDA से अलग हुए तो मणिपुर के हमारे सभी 6 विधायक आए, हमसे मिले और हमें आश्वासन दिया कि वे JDU के साथ हैं। हमें यह सोचने की जरूरत है कि क्या हो रहा है। वे विधायकों को पार्टियों से तोड़ रहे हैं, क्या यह संवैधानिक है? विपक्ष 2024 के चुनाव के लिए एकजुट होगा|
नीतीश कुमार ने कहा कि,,'' मणिपुर के छह के छह एमएलए 10 तारीख के बाद यहां पर आए थे और खुशी प्रकट कर रहे थे| वे हमारे साथ में थे, मिलने आए थे| अब लेकिन यह सोच लीजिए कि हो क्या रहा है? वे (बीजेपी) किसी पार्टी के जीतने वाले लोगों को किस तरह से अपनी तरफ ले रहे हैं|
2024 में 'जुमलेबाज़ मुक्त': मणिपुर में झटके के बाद जदयू ने बीजेपी पर निशाना साधा
JDU के 5 विधायकों के BJP में शामिल होने पर JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, ‘ आप (भाजपा) तो धन-बल का प्रयोग कर रहे हैं। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में आपने क्या किया, ये देश देख रहा है। वो हमारी चिंता छोड़ दे और खुद की चिंता करे। 2024 में जुमलेबाज विदा होंगे|
ललन सिंह ने कहा,'' बिहार में 2015 में प्रधानमंत्री ने 42 सभायें की, तब जाकर 53 सीट ही जीत पाए थे। 2024 में देश जुमलेबाजों से मुक्त होगा.....इंतजार कीजिए।
JDU राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आज यानी शनिवार को कहा,''हम लगातार कह रहे हैं कि BJP हमारी पार्टी को बर्बाद करने में पहले से लगी हुई है। NDA में रहते हुए हम यह महसूस करते थे और आज यह बात साबित हो रही है| कुशवाहा ने कहा,',BJP का ये रवैया पुराना है, वे बिहार में कुछ नहीं कर पाएंगे। वे पहले से रोज नीतीश कुमार को डैमेज करने की कोशिश कर रहे थे। विपक्ष की एकता को बनाने में नीतीश कुमार का बड़ा रोल है|