चेन्नई : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की आटोबायोग्राफी पर लिखी गई किताब का विमाचोन किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एम. के. स्टालिन पर लिखी किताब (आत्मकथा) का चेन्नई में विमोचन किया। इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला उपस्थित रहे।
किताब के विमोचन के मौके पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि,''जब प्रधानमंत्री यहां आते हैं और तमिलनाडु के लोगों पर कोई और विचार थोपने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें समझ में नहीं आता कि तमिलनाडु केवल 2 शब्द नहीं बल्कि 3,000 साल है। वह राज्य और हमारे देश का अपमान करते हैं|
राहुल गांधी ने कहा कि,''जम्मू-कश्मीर के लोग ख़ुद पर शासन नहीं करते हैं, लेकिन UP, गुजरात के नौकरशाह उन पर शासन करते हैं। पंजाब में उन्होंने एकतरफा पंजाब से 100 किमी ज़मीन छीनकर BSF को दे दी। हमारी दृष्टि विविधता में एकता है, और उनकी दृष्टि अनुरूपता के माध्यम से एकता|