मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रोती हुई बेटी को मुख्यमंत्री ने पास बुलाया, सिर पर हाथ फेरा और पानी पिलाया: मासूम की आंखों में आंसू ना आने देने के वायदे के साथ बघेल ने बेटी को तत्काल दी 3 लाख की आर्थिक मदद

● बेटी ने कहा मॉं की हालत ठीक नहीं, रहने को घर नहीं और स्कूल जाने का समय नहीं● मुख्यमंत्री ने बेटी को तत्काल दी 3 लाख रूपए की आर्थिक मददबस्तर : बस्तर विधानसभा का भैंसगांव ग्राम पंचायत, हजारों की भीड़…

रोती हुई बेटी को मुख्यमंत्री ने पास बुलाया, सिर पर हाथ फेरा और पानी पिलाया: मासूम की आंखों में आंसू ना आने देने के वायदे के साथ बघेल ने बेटी को तत्काल दी 3 लाख की आर्थिक मदद
रोती हुई बेटी को मुख्यमंत्री ने पास बुलाया, सिर पर हाथ फेरा और पानी पिलाया: मासूम की आंखों में आंसू ना आने देने के वायदे के साथ बघेल ने बेटी को तत्काल दी 3 लाख की आर्थिक मदद | फ़ोटो: TVL News

बेटी ने कहा मॉं की हालत ठीक नहीं, रहने को घर नहीं और स्कूल जाने का समय नहीं

● मुख्यमंत्री ने बेटी को तत्काल दी 3 लाख रूपए की आर्थिक मदद



बस्तर  :  बस्तर विधानसभा का भैंसगांव ग्राम पंचायत, हजारों की भीड़ में से लोग अपनी अपनी बात मुख्यमंत्री के सामने रख रहे हैं. इस भीड़ में एक बेटी सुबक रही है, आंखों से आंसू बह रहे हैं,कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है.लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पारखी नजरों ने भीड़ में भी रोती हुई बेटी को देख लिया.


लोकेश्वरी नाम की बिटिया को मुख्यमंत्री ने अपने पास बुलाया, उसके सिर पर हाथ फेरा और उसे पानी पिलाया. लोकेश्वरी अब शांत थी उसने मुख्यमंत्री से बात की और बताया कि उसके पिता की 15 साल पहले मौत हो चुकी है. घर ना होने की वजह से अपनी विधवा मां और भाई के साथ अपने मामा के यहां रहने को मजबूर है. आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से वो और उसका भाई पढ़ाई भी नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि घरेलू कार्यों में मां की मदद करनी पड़ती है.


रोती हुई लोकेश्वरी के आंसुओं को पोंछते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल उसकी मदद की. मदद के लिए आवेदन की आवश्यकता थी तो बस्तर जिले के प्रभारी सचिव डॉ. अयाज भाई तंबोली ने उसका आवेदन अपने हाथों से लिखा और मुख्यमंत्री को दिया. बाल मन की संवेदनाओं को बेहतर समझने वाले मुख्यमंत्री ने इस आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए लोकेश्वरी को 3 लाख रूपए की आर्थिक मदद स्वीकृत कर दी.



रोती हुई लोकेश्वरी अपने चेहरे पर मुस्कान और आंखों में विश्वास की चमक लेकर वापस लौटी क्योंकि यही है तो है छत्तीसगढ़ सरकार का मूलमंत्र, विकास विश्वास और सुरक्षा.

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।