मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

कानपुर: फर्जी आई.डी. व पते पर लोन लेने वाला गिरोह चढ़ा हत्थे

● पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को दबोच लिया● कई लोगों के फर्जी कागजात व आधार कार्ड बरामदकानपुर: फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर और दस्तावेजों में हेराफेरी करके बैंकों से लोन पास कराने वाले गिरोह के तीन स…

कानपुर: फर्जी आई.डी. व पते पर लोन लेने वाला गिरोह चढ़ा हत्थे
कानपुर: फर्जी आई.डी. व पते पर लोन लेने वाला गिरोह चढ़ा हत्थे | फ़ोटो: TVL News

● पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को दबोच लिया

● कई लोगों के फर्जी कागजात व आधार कार्ड बरामद



कानपुर:   फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर और दस्तावेजों में हेराफेरी करके बैंकों से लोन पास कराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को साउथ जोन की नजीराबाद पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस पकड़े गए अभियुक्तो से पूछताछ कर रही है। डीसीपी साउथ रवीना त्यागी ने कार्रवाई करने वाली टीम को 5 हजार रुपये का इनाम दिया है। 



दिनांक 24.05.22 को रवी ओमर प्रबन्धक बन्धन बैंक अशोक नगर थाना नजीराबाद ने तहरीरी सूचना अंकित करायी कि आशीष खन्ना के नाम से पंकज शुक्ला आदि ने फर्जी आईडी व पता दर्शा कर लोन स्वीकृत करने के लिये आवेदन किया है। जिसकी जांच पर आशीष खन्ना के नाम से फर्जी आधार कार्ड व आईडी व अन्य कागजात फर्जी पाये गये। जिसपर मु0अ0सं0 87/22 धारा 406/420/467/468/471/120बी भादवि पंजीकृत किया गया था।



 पुलिस ने वांछित अभियुक्त पंकज शुक्ला, चन्दन श्रीवास्तव व अनिल तिवारी को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी आई.डी., आधार कार्ड , पासबुक व कम्प्यूटर बरामद हुए है। पूछताछ पर अभिगण द्वारा फर्जी आई.डी. व पते पर बैंक से ऋण स्वीकृत कराते हैं। चंदन फर्जी प्रमाण पत्र बनाता है जिसका मालरोड में जन सेवा केंद्र है। पंकज बैंक में कागजी कार्रवाई करता है और अनिल लोगों को लोन दिलाने का झांसा देता है। बैंक में पूर्व में दो लोन भी फर्जी पते पर हो चुके हैं। 



नाम पता अपराधी:   

1. पंकज शुक्ला पुत्र श्री प्रकाश शुक्ला नि0 विजंदखेड़ा थाना बेहटा मुजावर जनपद उन्नाव 

2. चन्दन श्रीवास्तव पुत्र चन्द्रभान श्रीवास्तव निवासी 4/23 पवन निवास त्रिवेड़ी नगर मीरपुर थाना रेलबाजार कानपुर नगर 

3. अनिल तिवारी पुत्र श्री निवास तिवारी निवासी म0नं0 60/16 पुरानी दाल मण्डी नयागंज 



बरामदगी:  

 02 अदद आधार कार्ड की छायाप्रति , 02 सीपीयू , एक प्रिंटर , 01 स्कैनर , 02 स्मार्ट फोन , 02 कीपैड फोन , 02 प्लास्टिक के पैकेट (जिसमे विभिन्न पहचान पत्रो की छायाप्रतियां मय भिन्न भिन्न फोटोग्राफ व रेलवे समय शारिणी व निवास प्रमाण पत्र आदि.




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।