मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

राहुल साहू के रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल टीमों का सम्मान करेंगे मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर: छत्तीसगढ़ के इतिहास में सबसे बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल बचाव दल का मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सम्मान करने जा रहे हैं। सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार 16 जून को मुख्यमंत्री निवास में होगा।…

राहुल साहू के रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल टीमों का सम्मान करेंगे मुख्यमंत्री बघेल
राहुल साहू के रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल टीमों का सम्मान करेंगे मुख्यमंत्री बघेल | फ़ोटो: TVL News

रायपुर: छत्तीसगढ़ के इतिहास में सबसे बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल बचाव दल का मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सम्मान करने जा रहे हैं। सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार 16 जून को मुख्यमंत्री निवास में होगा। इससे पूर्व मासूम राहुल के सफलतापूर्वक रेस्क्यू पर मुख्यमंत्री ने बचाव दल में शामिल सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।




गौरतलब है कि जांजगीर-चाम्पा जिले के पिहरीद में 11 वर्षीय राहुल साहू बीते 10 जून की दोपहर करीब 2 बजे खेलते वक्त घर के नजदीक ही खुले बोरवेल के गड्ढे में गिर गया था। इसकी सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जिला प्रशासन ने तत्काल राहुल के रेस्क्यू के प्रयास शुरू कर दिए थे। बोरवेल में 60 फीट की गहराई में फंसे राहुल के रेस्क्यू के लिए भौगोलिक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली गई। 



इस कार्य में जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, होमगार्ड्स सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। शुरुआत से लेकर रेस्क्यू पूरा होने तक तकरीबन 104 घंटे इन सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी घटनास्थल पर अनवरत डटे रहे और अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते रहे। एक मासूम की जिंदगी को बचाने में पूरे समर्पण से जुटे अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया जा रहा है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।