मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब की बिक्री पर लगाएं अंकुश: DGP ने नशीले पदार्थो के कारोबार, चोरी, लूटपाट और चाकूबाजी में संलग्न अपराधियों के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई के दिए निर्देश

रायपुर: पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने आज पुलिस मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में प्रदेश की कानून व्यवस्था और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की। बैठक…

जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब की बिक्री पर लगाएं अंकुश: DGP ने नशीले पदार्थो के कारोबार, चोरी, लूटपाट और चाकूबाजी में संलग्न अपराधियों के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई के दिए निर्देश
जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब की बिक्री पर लगाएं अंकुश: DGP ने नशीले पदार्थो के कारोबार, चोरी, लूटपाट और चाकूबाजी में संलग्न अपराधियों के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई के दिए निर्देश | फ़ोटो: TVL News

रायपुर:  पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने आज पुलिस मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में प्रदेश की कानून व्यवस्था और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में सभी रेंज पुलिस महानिरीक्षक तथा प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।



पुलिस महानिदेशक श्री जुनेजा ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप और शासन की प्राथमिकता सूची में सम्मिलित चिटफंड कंपनियों के संचालकों के विरूद्ध की गई कार्यवाही तथा निवेशकों की धन वापसी के लिये किये जा रहे कार्यों की बैठक में विस्तृत समीक्षा की। 



उन्होंने चिटफंड कम्पनियों के संचालकों के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई और निवेशकों की धन राशि वापसी के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान प्रकरणों में तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। श्री जुनेजा ने नशीले पदार्थो के कारोबार, चोरी, लूटपाट और चाकूबाजी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इन अपराधों में संलग्न अपराधियों के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई करने के निर्देश दिए। श्री जुनेजा ने जुआ, सट्टा, अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए इन कार्यो में संलग्न लोगों के विरूद्ध लघु अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  



समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक श्री जुनेजा ने सभी जिलों में संपत्ति संबंधी अपराध, शारीरिक अपराध, महिलाओं तथा बच्चों के विरूद्ध घटित अपराधों पर नियंत्रण की समीक्षा करते हुए कहा कि अपराधों पर नियंत्रण हेतु अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाए।



पुलिस महानिदेशक श्री जुनेजा ने बैठक के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में कानून व्यवस्था की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने प्रदेश में सामाजिक सद़भाव बनाये रखने हेतु सभी आवश्यक उपाय एवं कार्यवाही किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। श्री जुनेजा ने प्रदेश में अपराधियों एवं गुंडों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने तथा सामाजिक अपराध, जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब की बिक्री के विरूद्ध लघु अधिनियम के तहत प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। 



इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा, श्री हिमांशु गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक इंटेलिजेंस श्री आनंद छाबड़ा सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।