मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हमारे गांवों को आपने उजड़ते-उजड़ते बचाया, कृषि भूमि वापस दिलायी, कर्जा माफ किया..अब हम धान बेच पा रहे है: किसानों ने बघेल को दिया धन्यवाद

रायपुर: हमने एक इंच जमीन नहीं छोड़ी थी और मालिकाना हक न होने से न लोन मिलता था, न ही धान बेच पाते थे। आपने हमारे गांवों को उजड़ते-उजड़ते बचाया है। आपके नेतृत्व में सरकार बनी और हमें जमीन का हक वापस मिला…

हमारे गांवों को आपने उजड़ते-उजड़ते बचाया, कृषि भूमि वापस दिलायी, कर्जा माफ किया..अब हम धान बेच पा रहे है: किसानों ने बघेल को दिया धन्यवाद
हमारे गांवों को आपने उजड़ते-उजड़ते बचाया, कृषि भूमि वापस दिलायी, कर्जा माफ किया..अब हम धान बेच पा रहे है: किसानों ने बघेल को दिया धन्यवाद | फ़ोटो: TVL News

रायपुर: हमने एक इंच जमीन नहीं छोड़ी थी और मालिकाना हक न होने से न लोन मिलता था, न ही धान बेच पाते थे। आपने हमारे गांवों को उजड़ते-उजड़ते बचाया है। आपके नेतृत्व में सरकार बनी और हमें जमीन का हक वापस मिला और कर्जा भी माफ हो गया। अब हम धान बेच पा रहे है और लोन भी मिल रहा है।



लोहंडीगुड़ा के निजी उद्योग से प्रभावित किसानों ने बडांजी में भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए ये बात कही। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में 2018 में सरकार बनी, तो सबसे पहले व प्रमुख निर्णयों में लोहंडीगुड़ा के प्रभावित किसानों को जमीन लौटाया जाना शामिल था। जमीन लौटने की खुशी बयां करते किसान आज बडांजी के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने पहुंचे थे। 



किसानों ने भावुक होकर बताया कि किसान जमीन नहीं देना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी। कई किसानों को जेल जाना पड़ा। बडांजी के किसान हेम भारद्वाज, छिंदगांव के किसान उमेश कश्यप ने मुख्यमंत्री से कहा कि  2018 में आपकी सरकार के गठन के साथ ही जमीन वापस मिलने की घोषणा हुई और फरवरी 2019 में राहुल गांधी जब धुरागांव आये तब उनके हाथों जमीन का पट्टा वापस मिला था।



ऐसे ही एक अन्य कृषक उत्तरा पाणिग्रही ने बताया कि उनका एक लाख का ऋण माफ हुआ है और प्रभावित लगभग एक एकड़ जमीन का पट्टा भी वापस मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री के सम्मान में उनके नाम का ब्रेसलेट भी पहना है। धुरागांव के किसान जयसिंह बघेल ने बताया कि अपने हक की जमीन के लिए लड़ाई लड़ी और इसके लिए मुझे जेल भी जाना पड़ा था। मुझे जमीन वापस मिली, इसके लिए भी धन्यवाद। 



मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बडांजी में भेंट-मुलाकात की शुरुआत ही यह कहते हुए की कि 5 साल पूर्व इसी बरगद की छांव के नीचे मैंने कहा था कि सरकार बनते ही किसानों की जमीन वापस की जाएगी और सरकार बनने के तुरंत बाद हमने किसानों की जमीन वापस कर दी। यह ऐतिहासिक घटना है कि किसी सरकार ने अधिग्रहित हुई भूमि वापस लौटाई हो। 



उल्लेखनीय है कि बस्तर क्षेत्र के 10 गांवों के 1707 खातेदार किसानों को उनकी लगभग 1784 हेक्टेयर निजी भूमि वापस लौटायी गई है, जिसके अंतर्गत लोहंडीगुड़ा तहसील के ग्राम छिंदगांव, कुम्हली, धुरागांव, बेलियापाल, बडांजी, दाबपाल, बड़ेपरोदा, बेलर और सिरिसगुड़ा में तथा तहसील तोकापाल के अंतर्गत ग्राम टाकरागुड़ा के किसान शामिल हैं। उक्त गांवों के किसानों की भूमि एक निजी इस्पात संयंत्र के लिए फरवरी 2008 और दिसम्बर 2008 में अधिग्रहित की गई थी, लेकिन संबंधित कंपनी द्वारा वहां उद्योग की स्थापना नहीं की गई।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।