मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

...दोनों 'भ्रष्टाचारी': भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद पंजाब के मंत्री की बर्खास्तगी पर भाजपा का तंज

चंडीगढ़/ नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद बर्खास्त किया। वह ठेके के लिए अधिकारियों से 1% कमीशन की मांग कर…

...दोनों 'भ्रष्टाचारी': भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद पंजाब के मंत्री की बर्खास्तगी पर भाजपा का तंज
...दोनों 'भ्रष्टाचारी': भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद पंजाब के मंत्री की बर्खास्तगी पर भाजपा का तंज | फ़ोटो: TVL News

चंडीगढ़/ नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद बर्खास्त किया। वह ठेके के लिए अधिकारियों से 1% कमीशन की मांग करते थे। सिंगला के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं| सिंगला को भ्रष्‍टाचार मामले में पद से बर्खास्त करने के बाद अब गिरफ्तार कर लिया गया है| एंटी करप्शन ब्रांच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद सिंगला की गिरफ्तारी की है| 



पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के मंत्री की बर्खास्‍तगी पर बीजेपी ने निशाना साधा है|  बीजेपी प्रवक्‍ता गौरव भाटिया ने कहा,''आम आदमी पार्टी की 2 राज्यों में सरकार है। आप की पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्टाचारी निकले। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पर भी भ्रष्टाचार के आरोप हैं। 2 प्रदेश, 2 स्वास्थ्य मंत्री, दोनों भ्रष्टाचारी। यानी 100% करप्शन रेट अरविंद केजरीवाल जी ही दे सकते हैं।



पंजाब के निवर्तमान स्वास्थ्य विजय सिंगला, जो आप के लिए पाप कर रहे थे, कमीशन और घूसखोरी कर रहे थे। उन्हें मजबूरी में हटाकर अरविंद केजरीवाल वाहवाही लूटना चाहते थे।



भाटिया ने कहा,''पंजाब की आप की सरकार को 68 दिन हुए हैं। इन दिनों में एक बात का निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि पंजाब आम आदमी पार्टी से संभल नहीं रहा है। पंजाब और देश की जनता ये कह रही है कि 'आप' जहां-ज??ां जाते हैं, वहां भ्रष्टाचार खुद ही पहुंच जाता है।



6 अप्रैल 2022 को अरविंद केजरीवाल जी का कहना था कि 20 दिन में हमने पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है। अब जनता उनसे ये पूछ रही है कि जो भ्रष्टाचार आपने खत्म कर दिया था 20 दिन में, तो उसका पुनर्जन्म क्या आपकी ही सरकार ने कराया है?...दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पर भी भ्रष्टाचार के आरोप हैं। 2 प्रदेश, 2 स्वास्थ्य मंत्री, दोनों भ्रष्टाचारी।



https://www.thevirallines.net/chandigarh-news-punjab-health-minister-vijay-singla-sacked-over-corruption-charges 










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।