चित्रदुर्ग: श्री मुरुघ मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू को चित्रदुर्ग जिला अस्पताल के ICU वार्ड में ले जाया गया। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें यहां लाया गया था। नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण के मामले में उन्हे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
जिला सर्जन ने बताया,''उन्होंने मुरुघा स्वामीजी का ECG किया है और यह मायोकार्डियल इंफार्क्शन और रक्त के संबंध में कुछ बदलाव दिखा रहा है। रिपोर्ट 10 मिनट में आ जाएगी। दावणगेरे से दो डॉक्टर आ रहे हैं, जिसके बाद हम फैसला लेंगे। उन्हें हृदय संबंधी समस्या हो रही है। हम एक घंटे में निर्णय लेंगे|
वही,श्री मुरुघा मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू से जुड़ी नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार हुआ है |श्री मुरुघा मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू से जुड़ी नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न के मामले में चित्रदुर्ग SP ने कहा कि,'दूसरा आरोपी रश्मि मामले में गिरफ्तार हुआ है|
पुलिस को खुली छूट:
मुरुघ मठ मामले पर कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई ने कहा कि,''हमें किसी भी आरोप (पुजारी को गिरफ्तार करने में देरी) का जवाब देने की जरूरत नहीं है। मैं पहले ही कह चुका हूं कि सब कुछ कानून के मुताबिक होगा। अभी कुछ भी बोलना उचित नहीं है। हमने पुलिस को खुली छूट दी है और वे अपना काम कर रहे हैं|
यह भी पढ़ें:नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण मामले में गिरफ्तार मठ के मुख्य पुजारी को 14 दिन की जेल
नाबालिगों के यौन शोषण के आरोपी श्री मुरुघ मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू को गुरुवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया था। श्री मुरुघ मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू को नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में चित्रदुर्ग ज़िला जेल भेजा गया।
यह भी पढ़ें: नाबालिगों लड़कियों के यौन शोषण के आरोपी शिवमूर्ति शरणारू गिरफ़्तार
सागर में 'Serial killer' का खौफ: सीरियल किलर ने एक ही पैटर्न में चार चौकीदारों को मार डाला