भोपाल: मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक के बाद एक ड्यूटी के दौरान सो रहे चौकीदारों की हत्याओं के सीरियल किलर को भोपाल में गिरफ्तार कर लिया गया है। भोपाल में 1 चौकीदार और सागर में 4 चौकीदारों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है| साइको किलर ने सागर में 4 चौकीदारों को एक ही पैटर्न से मौत के घाट उतार दिया| उसने पांचवीं हत्या भोपाल के खजूरी सड़क थाना इलाके में गुरुवार रात गार्ड की हत्या की है। मार्बल के टुकड़ों से उसका सिर कुचला गया है। इस आरोपी का नाम शिवप्रसाद गौंड है|
पुलिस के मुताबिक,''आरोपी साइको किलर की पहचान शिवप्रसाद गौंड के रूप में हुई है। शिवप्रसाद केसली, सागर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक,'';हत्यारे ने 6 हत्याएं करने की बात कुबूल की हैं। एक गार्ड की हत्या पुणे में भी करना बताया।
शिव ने भोपाल में गुरुवार की रात करीब डेढ़ बजे चौकीदार सोनू वर्मा (23) की हत्या करना कबूला है। सोनू ईदगाह इलाके में रहता था। वह खजूरी सड़क इलाके में गोरा जी मार्बल की दुकान में काम करता था। खजूरी सड़क थाना प्रभारी संध्या मिश्रा ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे सोनू की उस दौरान हत्या की गई जब वह दुकान में सो रहा था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
72 घंटों में 3 चौकीदारों का मर्डर
सागर के कैंट थाना क्षेत्र में 28-29 अगस्त की दरमियानी रात एक कारखाने में तैनात चौकीदार कल्याण लोधी (50) के सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या की। जबकि दूसरी घटना में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 29-30 अगस्त की दरमियानी रात गवर्नमेंट आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में ड्यूटी पर तैनात एक अन्य चौकीदार शंभू नारायण दुबे (60) के सिर पर पत्थर मार कर हत्या कर दी गई। तीसरी घटना में मोती नगर थाना इलाके में 30-31 अगस्त की दरमियानी रात एक मकान की रखवाली करने वाले मंगल अहिरवार के सिर पर प्रहार कर हत्या की गई थी।
सागर में 1 मई को पहली हत्या हुई थी
सागर में मकरोनिया थाना के अंतर्गत निर्माण आधीन ब्रिज के पास 1 मई को चौकीदार उत्तम रजक की हत्या हुई थी| इसके बाद एक वर्कशाप में 29 अगस्त की रात चौकीदार कल्याण लोधी की हत्या हुई| 30 की रात सिविल लाईन थाना अंतर्गत आर्ट एंड कॉर्मस कॉलेज के चौकीदार शम्भु शरण दुबे की हत्या हुई और 31 अगस्त की रात मोती नगर थाना अंतर्गत 40 साल का चौकीदार मंगल सिंह को मार डाला| अब भोपाल में बैरागढ़ में मार्बल दुकान के चौकीदार को मार डाला|
सागर में 'Serial killer' का खौफ: सीरियल किलर ने एक ही पैटर्न में चार चौकीदारों को मार डाला
सागर सीरियल किलर की गिरफ्तारी को लेकर गृह मंत्री ने कहा कि,''सागर में सीरियल अंधे कत्ल के मामले में पुलिस ने आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने भोपाल में भी चौकीदार की हत्या करना स्वीकार किया है।
यह भी पढ़ें:नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण मामले में गिरफ्तार मठ के मुख्य पुजारी को 14 दिन की जेल
यह भी पढ़ें:भाजपा राज में निर्दोषों का उत्पीड़न होता है, दोषियों का बाल बांका भी नहीं होता है: अखिलेश
यह भी पढ़ें:आरा-बक्सर हाईवे पर दंपति पर फायरिंग: पत्नी ने पति पर लगाया गोली चलवाने का आरोप
यह भी पढ़ें:नाबालिगों लड़कियों के यौन शोषण के आरोपी श्री मुरुघ मठ के मुख्य पुजारी गिरफ़्तार