चित्रकूट: चित्रकूट पुलिस और यूपी एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा 3 अन्तर्राज्यीय गाँजा तस्करों को गिरफ्तार किया है| चित्रकूट पुलिस ने बताया,' एसटीएफ टीम मुख्यालय लखनऊ एवं थाना मानिकपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 03 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को 10 क्विंटल 12 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 01 करोड़ रुपये) के साथ गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि प्रभारी निरीक्षक थाना मानिकपुर गिरेंद्र कुमार सिंह एवं उ0नि0 अमित कुमार तिवारी एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर जडेरा नाला मानिकपुर के पास से अभियुक्त, अरुण शिवहरे उर्फ अंशु पुत्र शिवनरेश शिवहरे, शारदा दहिया उर्फ गोलू पुत्र महतो दहिया और युधिष्ठिर वॉक उर्फ दशरथ पुत्र हाडू वॉक को आयशर डीसीएम न00D 1502728 व होंडा सिटी कार नम्बर UP90 Y 4801 में 10 क्विंटल 12 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा की(मत लगभग 01 करोड़ रुपये) के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त अरुण शिवहरे ने पूछताछ करने पर बताया कि बरामदशुदा गांजा आशीष पुत्र अज्ञात निवासी कोठी जनपद सतना म0प्र0 से अवैध व्यापार करने लिए मंगाया था जिसको अतर्रा ले जा रहा था। इससे जो भी धन अर्जित होता था उससे मैं जमीन व गाड़ी खरीदा हूँ ।बरामद होंडा सिटी गाड़ी भी इसी धन से खरीदा हूँ।
अभियुक्त युधिष्ठिर ने बताया कि शारदा दहिया उर्फ गोलू के कहने पर उड़ीसा के जिला बरगढ़ से अपनी आयशर डीसीएम में अवैध गांजा लादकर अरुण शिवहरे को देने के लिए लाया था।
अभियुक्त शारदा उर्फ दहिया ने बताया कि मैं आशीष सिंह के साथ मिलकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी उडीसा राज्य से करता हूँ जिसे मैं लाकर यहाँ बाँदा के अतर्रा निवासी अरुण शिवहरे उर्फ अंशू को देता हूँ।
पुलिस ने बताया,'''अभियुक्तों के कब्जे से कुल 10 क्विंटल 12 किलो 300 ग्राम गांजा, आयशर डीसीएम न0 0D 15027287. होंडा सिटी कार नम्बर UP90 Y 4801, 04 अदद मोबाइल फोन मय सिमकार्ड, 01 अदद जीपीएस डिवाइस मय सिमकार्ड, 4050 रूपये व 01 अदद एटीएम कार्ड बरामद किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना मानिकपुर में मु0अ0सं0 43/2022 धारा 08/20/29/60(3) एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियक्तों का विवरण
1. अरुण शिवहरे उर्फ अंशु पुत्र शिव नरेश शिवहरे निवासी गोपाल नगर कस्बा व थाना अतर्रा जनपद बांदा उ0प्र0
2. शारदा दहिया और गोलू पुत्र महतो दहिया निवासी पौड़ी थाना नागौद जनपद सतना, मध्य प्रदेश
3. युधिष्ठिर वॉक उर्फ दशरथ पुत्र हाडू वॉक निवासी सुजिया थाना वारापाली जनपद बरगढ़, उड़ीसा