मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

चित्रकूट: जहरीली शराब पीने से 7 की मौत, 4 गिरफ्तार, SDM , CO व जिला आबकारी अधिकारी समेत 11 सस्पेंड

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। सोमवार दोपहर को दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। बताते चलें कि जिले में अब तक जहरीली शराब पीने से…

चित्रकूट: जहरीली शराब पीने से 7 की मौत, 4 गिरफ्तार, SDM , CO व जिला आबकारी अधिकारी समेत 11 सस्पेंड
चित्रकूट: जहरीली शराब पीने से 7 की मौत, 4 गिरफ्तार, SDM , CO व जिला आबकारी अधिकारी समेत 11 सस्पेंड | फ़ोटो: TVL News

चित्रकूट:  उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। सोमवार दोपहर को दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। बताते चलें कि जिले में अब तक जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसडीएम राहुल कश्यप विश्वकर्मा, सीओ रामप्रकाश व जिला आबकारी अधिकारी चतर सेन को भी निलंबित कर दिया है। इसके अलावा घटना के संबंध में लापरवाही को देखते हुए बृजेश पांडे (उपनिरीक्षक), हल्का प्रभारी, बीट कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह व संबंधित लेखपाल राजेश सिंह को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही ग्राम चौकीदार सुनील कुमार की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं।



चित्रकूट पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल  ने बताया कि,' थाना राजापुर क्षेत्र के 3-4 गांव से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोगों के द्वारा शराब का सेवन करने से उनकी तबीयत खराब हो गई है| मौके पर पहुंचकर हमने पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती करवाया। कुल 7 लोगों की मौत हो गई है|



अंकित मित्तल ने बताया कि,'7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया| 7 में से 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से कुछ खाली बोतले, भारी अवैध शराब, अवैध स्पिरिट और फर्जी बारकोड बरामद किए गए हैं। चारो को जेल भेजा जा रहा है|





बताते चलें कि जहरीली शराब पीने से अभी तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का उपचार किया जा रहा है। इसके साथ ही राजापुर थाना क्षेत्र के देशी शराब के अनुज्ञापी रामप्रकाश यादव की दुकान को सीज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। खोपा गांव के त्रिलोक सिंह की परचून की दुकान को भी सीज कर दुकानदार को हिरासत में लिया गया है। आईजी के सत्यनारायण व एसपी अंकित मित्तल ने दावा किया है कि इस मामले में किसी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। पूरी जांच कराई जाएगी। परचून की दुकान से बरामद बची शराब और ठेके की शराब के सैंपल की जांच भेजी गई है। शराब के ठेकेदार आरपी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।




शनिवार रात करीब 9 बजे खोपा गांव के मुन्ना सिंह (35), सीताराम सिंह (50) छोटू, (40), बबली सिंह (42), दुर्विजय सिंह (38) व सत्यम सिंह (28) ने एक साथ बैठकर शराब पी और अपने-अपने घर चले गए। देर रात सभी की हालत बिगड़ गई। रविवार सुबह परिजन उनको लेकर सीएचसी राजापुर जा रहे थे, रास्ते में मुन्ना सिंह व सीताराम ने दम तोड़ दिया। बाकी चार को सीएचसी में भर्ती कराया गया। शराब से दो लोगों की मौत की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। आईजी चित्रकूट धाम रेंज के. सत्यनारायन, डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल और एसपी अंकित मत्तिल गांव पहुंच गए।




इधर, हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने चारों को प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर प्रयागराज के निकले लेकिन, रास्ते में दुर्विजय, बबली सिंह व सत्यम की भी मौत हो गई।




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट के में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम, सीओ, जिला आबकारी अधिकारी, थानेदार समेत 11 लोगों को सस्पेंड कर दिया है। गृह विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राजापुर के उपजिलाधिकारी राहुल कश्यप विश्वकर्मा, क्षेत्राधिकारी राजापुर रामप्रकाश और जिला आबकारी अधिकारी चतर सेन चित्रकूट को दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन न करने के कारण तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित किए जाने के निर्देश दिए है। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।