मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

असम चुनाव के लिए BJP ने जारी किया घोषणा, 10 लाख नौकरी का वादा

गुवाहाटी: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र को जारी करते हए उन्होंने कहा कि''हमने अपने आपको बढ़ाने के लिए आपके सामने 10 संकल…

असम चुनाव के लिए BJP ने जारी किया घोषणा, 10 लाख नौकरी का वादा
असम चुनाव के लिए BJP ने जारी किया घोषणा, 10 लाख नौकरी का वादा | फ़ोटो: TVL News

गुवाहाटी:  बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र को जारी करते हए उन्होंने कहा कि''हमने अपने आपको बढ़ाने के लिए आपके सामने 10 संकल्प रखने का फैसला किया है। पहला-मिशन ब्रह्मपुत्र। बाढ़ जो यहां की समस्या बनी हुई है उसे नए-नए तरीके से रोकने का प्रयास किया जाएगा ताकि हम बाढ़ की त्रासदी से असम की जनता को बचा सकें और वो विकास की नई कहानी लिख सकें|




जे.पी नड्डा ने कहा कि''असम देश में सबसे ज़्यादा तेज़ी से नौकरियां पैदा करने वाला राज्य बनेगा। सरकारी क्षेत्र में हम दो लाख लोगों को नौकरी देंगे जिसमें से एक लाख लोगों को हम 31 मार्च 2022 तक नौकरी देंगे। निजी क्षेत्र में 8 लाख नौकरियों की व्यवस्था की जाएगी|




उन्होंने कहा कि''''ओरुनोडोई योजना के तहत 30 लाख पात्र परिवारों को महीने में 3,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। हम अवैध अतिक्रमण को हटाने के साथ-साथ नाम घरों का अच्छे से निर्माण हो सके उसके लिए सभी नाम घरों को ढाई लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी| उन्होंने कहा कि''''असम के अधिकारों के लिए हम एनआरसी के लिए काम करेंगे। एनआरसी में हम असली भारतीय नागरिकों की रक्षा करेंगे और घुसपैठियों की पहचान के लिए प्रयास करेंगे|













tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।