मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी को लेकर विवाद

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। रणवीर ने हास्य कलाकार समय रैना के यूट्यूब रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में एक प्रतियोगी से उ…

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी को लेकर विवाद
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी को लेकर विवाद | फ़ोटो: TVL News

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। रणवीर ने हास्य कलाकार समय रैना के यूट्यूब रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में एक प्रतियोगी से उसके माता-पिता और यौन संबंधों को लेकर सवाल करते हुए


यह विवादास्पद टिप्पणी की, जिसके कारण कई लोगों ने उनके पॉडकास्ट पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य के विपक्षी नेताओं ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग करने के लिए रणवीर की आलोचना करते हुए कार्रवाई की बात कही है।


इलाहाबादिया ने वीडियो में कहा, ‘‘कॉमेडी मेरी खासियत नहीं है। बस माफी मांगने आया हूं। आपमें से कई लोगों ने पूछा कि क्या मैं अपने मंच का इस्तेमाल इस तरह करना चाहता हूं। जाहिर है, मैं अपने मंच का इस्तेमाल इस तरह नहीं करना चाहता।


जो कुछ भी हुआ मैं उसके पीछे कोई संदर्भ, औचित्य या तर्क नहीं देने जा रहा हूं। मैं यहां केवल माफी मांगने आया हूं। व्यक्तिगत रूप से, मेरी निर्णय क्षमता में चूक हुई।


यह मेरी ओर से ठीक नहीं था।’’ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि यद्यपि उन्होंने उक्त क्लिप नहीं देखी है, फिर भी वह लोगों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सीमाओं के बारे में आगाह करते हैं।


फडणवीस ने सोमवार को मुंबई में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हर किसी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है लेकिन हमारी स्वतंत्रता तब समाप्त हो जाती है जब हम दूसरों की स्वतंत्रता का अतिक्रमण करते हैं...। हमारे समाज में कुछ नियम बनाए गए हैं,


अगर कोई उनका उल्लंघन करता है तो यह बिल्कुल गलत है। उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।’’ कांग्रेस और विपक्षी दलों के नेताओं ने भी इलाहाबादिया की टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना करते हुए कार्रवाई की मांग की है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।