नई दिल्ली: Asia Cup 2022: पुरुषों के एशिया कप 2022 का शेड्यूल जारी हुआ। 27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप टूर्नामेंट में 28 अगस्त को भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से होगा। इन दोनों टीमों को ग्रुप ए में रखा गया है।
ग्रुप ए में कुल तीन टीमें हैं, भारत और पाकिस्तान के अलावा क्लालिफायर राउंड में जीतने वाली टीम इस ग्रुप में जगह बनाएगी। श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को ग्रुप बी में रखा गया है। इस टूर्नामेंट में 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच कुल 13 मैच खेले जाएंगे।
BCCI के सचिव ने ट्वीट में लिखा,''"इंतजार आखिरकार खत्म हो गया क्योंकि एशियाई वर्चस्व की लड़ाई 27 अगस्त को शुरू हो रही है और 11 सितंबर को महत्वपूर्ण फाइनल होगा| एशिया कप का 15वां संस्करण ICC T20 World Cup से पहले भारत के लिए आदर्श तैयारी का काम करेगा|
एशिया कप का आयोजन यूएई में किया जाएगा। पहले श्रीलंका को इस टूर्नामेंट की मेजबानी मिली थी, लेकिन वहां के हालात खराब होने की वजह से अब यूएई को इस टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है। एशिया कप टी-20 प्रारूप में ही खेला जाएगा। 1984 में शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 2014 तक 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला गया। फिर 2016 में टी-20 विश्व कप की वजह से इसे टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था।
एशिया कप 2022 का शेड्यूल
27 अगस्त - श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान- दुबई
28 अगस्त - भारत बनाम पाकिस्तान- दुबई
30 अगस्त- बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान- शारजाह
31 अगस्त- भारत बनाम क्वालीफायर- दुबई
1 सितंबर- श्रीलंका बनाम बांग्लादेश- दुबई
2 सितंबर- पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर- शारजाह]
3 सितंबर- बी1 बनाम बी2- शारजाह
4 सितंबर- A1 बनाम A2- दुबई
6 सितंबर- A1 बनाम B1- दुबई
7 सितंबर- A2 बनाम B2- दुबई
8 सितंबर- A1 बनाम B2- दुबई
9 सितंबर- B1 बनाम A2- दुबई
11 सितंबर- फाइनल- दुबई