नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और मामला सामने आया है। दिल्ली में रहने वाला एक और नाइजीरियाई व्यक्ति मंकीपॉक्स के लिए पॉजिटिव पाया गया है। दिल्ली में यह मंकीपॉक्स का तीसरा मामला है और यह भारत में मंकीपॉक्स का 8वां मामला है| कीपॉक्स से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है।
इससे पहले सोमवार, 1 अगस्त को दिल्ली में रहने वाला 35 वर्षीय नाइजीरियाई व्यक्ति का मंकीपॉक्स टेस्ट पॉजिटिव आया था। संक्रमित व्यक्ति का हाल ही में विदेश यात्रा का इतिहास नहीं है| संक्रमित व्यक्ति को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों के अनुसार ,उसे (35 वर्षीय नाइजीरियाई को) पिछले पांच दिनों से बुखार था और शरीर पर फफोले पड़ गए थे। उसके सैंपल को जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी), पुणे भेजा गया था।
दिल्ली में 35 वर्षीय नाइजीरियाई युवक पॉजिटिव
भारत में मंकीपॉक्स का पहला केस केरल में 14 जुलाई को रिपोर्ट हुआ था| केरल में मंकीपॉक्स से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, यह देश में मंकीपॉक्स से मौत का पहला और इकलौता मामला है|