INDvPAK Asia Cup 2022: एशिया कप में भारत की हार के बाद क्रिकेटर अर्शदीप सिंह को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है। क्रिकेटर अर्शदीप सिंह के विकिपीडिया पेज पर खालिस्तान का नाम जोड़ दिया गया |जिसके बाद IT मंत्रालय ने Wikipedia को समन जारी कर स्पष्टीकरण मांगा | यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ऑनलाइन इनसाइक्लोपीडिया के तौर पर जाना जाता है, जिसमें दुनिया भर के लोग योगदान देते हैं और अपने पास मौजूद जानकारी को उसमें ऐड करते रहते हैं। मंत्रालय की ओर से विकिपीडिया के भारत में तैनात अधिकारियों को समन जारी किया गया है और पूछा गया है कि आखिर यह कैसे हो गया।
दरअसल,'दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए Asia Cup 2022 के सुपर-4 मुकाबले में अर्शदीप ने 18वे ओवर PAK के क्रिकेटर आसिफ अली का कैच छोड़ दिया। इसके बाद आसिफ अली ने आठ गेंद में 16 रन बनाकर दिए थे। आसिफ अली और खुशदिल के बीच पांचवें विकेट के लिए 17 गेंद में 33 रन की साझेदारी हुई। पाकिस्तान को आखिरी दो ओवरों में 26 और फिर आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रन बनाने थे, जो उसने 5 विकेट और 1 गेंद बाकी रहते बना लिए|
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अर्शदीप का समर्थन किया है। अर्शदीप द्वारा कैच छूटने पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने कहा कि,''दबाव में गलती किसी से भी हो सकती है,बड़ा मैच था और परिस्थिति भी थोड़ी कठिन थी। वरिष्ठ खिलाड़ी आपके पास आते हैं और जब माहौल अच्छा होता है तो आप उस चीज़ से सीखते हैं और अगली बार वह अवसर आए तो आप आशा करते हैं कि कैच आपके पास आए|
हरभजन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि नौजवान अर्शदीप की निंदा करना बंद करें। कोई कैच को जान बूझकर नहीं छोड़ता है। भारत के खिलाड़ियों पर गर्व है। पाकिस्तान ने अच्छा खेला है। टीम और अर्श को लेकर जो घटिया बातें हो रही हैं, वे शर्मनाक है। अर्श सोना है।
एशिया कप में टीम इंडिया को सुपर चार के मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। Asia Cup 2022 के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने विराट कोहली के अर्धशतक (60) की बदौलत पाकिस्तान को 182 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
18वें ओवर में रवि बिश्नोई के हाथ में गेंद थी। बिश्नोई के तीसरे गेंद पर आसिफ अली ने हवा में शॉट खेला लेकिन अर्शदीप सिंह कैच को पकड़ नहीं पाए। उसके बाद आसिफ अली ने 8 गेंदों पर 16 रन की पारी खेलकर जीत दिला दी। मैच के बाद सोशल मीडिया पर अर्शदीप इस कैच की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज को भी ट्रोल किया गया था जब पाकिस्तान की टीम ने 10 विकेट से जीत हासिल की थी और मोहम्मद शमी ने उस मैच में ज्यादा रन खर्चे थे। सुपर 4 में अभी भी भारत को दो मुकाबले खेलने हैं। 6 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ और 8 अगस्त को अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया उतरेगी।